Saturday 29 October 2022

कौन सा मत/संप्रदाय/सिद्धान्त सर्वश्रेष्ठ है?

 मैं सत्य-सनातन-हिन्दू-धर्म के सभी संप्रदायों का सम्मान समभाव से करता हूँ। मैंने हिन्दू-धर्म के लगभग सभी प्रमुख संप्रदायों के संत-महात्माओं के साथ सत्संग किया है। सभी संप्रदायों में एक से बढ़कर एक तपस्वी और विद्वान साधु हैं। जितना सम्मान मैं शंकराचार्यों का करता हूँ, उतना ही सम्मान वैष्णवाचार्यों का करता हूँ। मैं अपना एक निजी विचार व्यक्त कर रहा हूँ ---

प्रश्न :--- कौन सा मत/संप्रदाय/सिद्धान्त सर्वश्रेष्ठ है?
उत्तर :--- हम स्वभावतः उसी मत या संप्रदाय की ओर आकृष्ट होते हैं, जिस के संस्कार हमारे में पूर्वजन्मों से होते हैं। फिर भी मैं बड़ी स्पष्टता से कहता हूँ कि वही सिद्धान्त सर्वश्रेष्ठ है जो हमें शीघ्रातिशीघ्र इसी जीवन में ईश्वर की प्राप्ति करा दे। मनुष्य जीवन का लक्ष्य ईश्वर की प्राप्ति है, और जो हमारे में परमात्मा के प्रति परमप्रेम जागृत कर हमे आनंदमय बना दे, वही मत/सिद्धान्त सर्वश्रेष्ठ है। जो हमें ईश्वर से दूर ले जाये वह सिद्धान्त गलत है।
.
कृपा शंकर
१३ सितंबर २०२२

1 comment:

  1. कौन सा मत/संप्रदाय/सिद्धान्त/रिलीजन/मज़हब सर्वश्रेष्ठ है?
    .
    हम स्वभावतः उसी मत या संप्रदाय की ओर आकृष्ट होते हैं, जिस के संस्कार हमारे में पूर्वजन्मों से होते हैं। फिर भी मैं बड़ी स्पष्टता से कहता हूँ कि वही मत/सिद्धान्त/मान्यता/रिलीजन/मजहब सर्वश्रेष्ठ है, जो हमें शीघ्रातिशीघ्र इसी जीवन में ईश्वर की प्राप्ति करा दे। मनुष्य जीवन का लक्ष्य ईश्वर की प्राप्ति है, और जो हमारे में परमात्मा के प्रति परमप्रेम जागृत कर हमें सच्चिदानंदमय बना दे, वही मत सर्वश्रेष्ठ है। जो हमें ईश्वर से दूर ले जाये वह सिद्धान्त गलत है।
    ॐ तत्सत् !!
    कृपा शंकर
    २९ अक्तूबर २०२२

    ReplyDelete