Tuesday 27 March 2018

भारत की वर्त्तमान शिक्षा पद्धति का पुनरुत्थान होना चाहिए .....

भारत की वर्तमान शिक्षा-पद्धति नपुंसक तोता-रटंत पद्धति है, इसमें कोई गहन अध्ययन नहीं है| यह शिक्षा पद्धति कोई गहन विचारक नहीं उत्पन्न कर सकती| लगभग सारी पाठ्य पुस्तकें षडयंत्रकारी वामपंथियों द्वारा लिखी जाती हैं जिनमें ब्रिटिश और जिहादी हितों का ध्यान रखा जाता है| यह शिक्षा पद्धति सिर्फ कुछ बाबू और नौकरी करने योग्य निष्क्रिय व्यक्ति ही पैदा कर सकती है, कोई वास्तविक विद्वान् नहीं| हमे सही इतिहास भी नहीं पढ़ाया जाता|
.
भारत को आवश्यकता है दूर दृष्टी वाले चिन्तक, विचारक, और मौलिक विद्वानों की| वर्तमान शिक्षा पद्धति काले अँगरेज़ पैदा कर रही है जिन्हें भारतवर्ष और उसकी संस्कृति पर अभिमान नहीं है| ये तथाकथित शिक्षित लोग भारतीय भाषा बोलने वालों को नीची दृष्टी से देखते हैं|
.
भारतीय शिक्षा पद्धति का पुनरुत्थान होना चाहिए| शिक्षा का माध्यम स्थानीय भाषा हो| पाणिनी की व्याकरण आज तक के मानव इतिहास में लिखी गयी विश्व की सर्वश्रेष्ठ व्याकरण है| वैदिक गणित बुद्धि का विकास करती है|
.
पढाई ऐसी हो जो उत्तम चरित्र, विचारशीलता और ज्ञान प्राप्ति की जिज्ञासा को जागृत करे| सिर्फ रट कर या टीप कर अच्छे नम्बर लाने वाले विद्यार्थी राष्ट्र का कल्याण नहीं कर सकते|