Sunday 5 November 2017

भारत व पाकिस्तान, और भारत व चीन के मध्य, भविष्य में युद्ध की पूरी संभावना है ......

भारत व पाकिस्तान, और भारत व चीन के मध्य,  भविष्य में युद्ध की पूरी संभावना है .......
अमेरिका और उत्तरी कोरिया के मध्य तो कभी भी युद्ध नहीं होगा क्योंकि इसका दुष्परिणाम दोनों को पता है | पर भारत और पकिस्तान, व भारत व चीन के मध्य भविष्य में युद्ध की पूरी संभावना है |
.
अपनी जिहादी विचारधारा के कारण पकिस्तान भारत को कभी भी सुख शान्ति से नहीं रहने देगा, क्योंकि पाकिस्तान का अघोषित लक्ष्य ही भारत को नष्ट कर पाकिस्तान में मिलाना है |
.
चीन ने तिब्बत पर अधिकार उसके जल-संसाधनों के कारण ही किया है जिन्हें वह चीन की ओर मोड़ना चाहेगा | यह भारत कभी भी सहन नहीं कर पायेगा और उसे चीन से एक निर्णायक युद्ध लड़ना ही होगा, अन्यथा पूरा उत्तरी भारत एक मरुभूमि में परिवर्तित हो जाएगा | हिमालय से भारत में आने वाली नदियाँ भारत की जीवनरेखा हैं | चीन अति गुप्त रूप से हिमालय के जल संसाधनों को चीन की ओर मोड़ने का अनवरत प्रयास कर रहा है | यह बात भारत का तत्कालीन राजनीतिक नेतृत्व अपनी अदूरदर्शिता के कारण कभी भी नहीं समझ पाया |
.
चीन ने तिब्बत पर अधिकार किया इसका असली कारण वहाँ की अथाह जल राशि, और भूगर्भीय संपदा है, जिसका अभी तक दोहन नहीं हुआ है| तिब्बत में कई ग्लेशियर हैं और कई विशाल झीलें हैं| भारत की तीन विशाल नदियाँ ..... ब्रह्मपुत्र, सतलज, और सिन्धु ..... तिब्बत से आती हैं| गंगा में आकर मिलने वाली कई छोटी नदियाँ भी तिब्बत से आती हैं| चीन इस विशाल जल संपदा पर अपना अधिकार रखना चाहता है इसलिए उसने तिब्बत पर अधिकार कर लिया| हो सकता है भविष्य में वह इस जल धारा का प्रवाह चीन की ओर मोड़ दे| इस से भारत में तो हाहाकार मच जाएगा पर चीन का एक बहुत बड़ा क्षेत्र हरा भरा हो जाएगा|
.
चीन का सीमा विवाद उन्हीं पड़ोसियों से रहा है जहाँ सीमा पर कोई नदी है, अन्यथा नहीं| रूस से उसका सीमा विवाद उसूरी और आमूर नदियों के जल पर था| ये नदियाँ अपना मार्ग बदलती रहती हैं, कभी चीन में कभी रूस में| उन पर नियंत्रण को लेकर दोनों देशों की सेनाओं में एक बार झड़प भी हुई थी| अब तो दोनों में समझौता हो गया है और कोई विवाद नहीं है|
वियतनाम में चीन से युआन नदी आती है जिस पर हुए विवाद के कारण चीन और वियतनाम में सैनिक युद्ध भी हुआ था| उसके बाद समझौता हो गया|
.
चीन को पता था कि भारत से एक न एक दिन उसका युद्ध अवश्य होगा अतः उसने भारत को घेरना शुरू कर दिया| बंगाल की खाड़ी में कोको द्वीप इसी लिए उसने म्यांमार से लीज पर लिया| अब जिबूती में उसने अपना सैनिक अड्डा बना लिया है |
.
भारत को तिब्बत पर अपना अधिकार नहीं छोड़ना चाहिए था| अंग्रेजों का वहाँ अप्रत्यक्ष अधिकार था| आजादी के बाद भारत ने भारत-तिब्बत सीमा पर कभी भौगोलिक सर्वे का काम भी नहीं किया जो बहुत पहिले कर लेना चाहिए था| सन १९६२ में बिना तैयारी के चीन से युद्ध भी नहीं करना चाहिए था| जब युद्ध ही किया तो वायु सेना का प्रयोग क्यों नहीं किया? चीन की तो कोई वायुसेना तिब्बत में थी ही नहीं| १९६२ के युद्ध के बारे बहुत सारी सच्ची बातें जनता से छिपाकर अति गोपनीय रखी गयी हैं ताकि लोग भड़क न जाएँ|
.
भारत-चीन में सदा तनाव बना रहे इस लिए अमेरिका की CIA ने भारत में दलाई लामा को घुसा दिया| वर्त्तमान में