Saturday, 6 December 2025

भारतवर्ष सदा एक हिदू राष्ट्र था, हिन्दू राष्ट्र है, और हिन्दू राष्ट्र ही रहेगा .....

 भारतवर्ष सदा एक हिदू राष्ट्र था, हिन्दू राष्ट्र है, और हिन्दू राष्ट्र ही रहेगा .....

भारतवर्ष ही धर्म है और धर्म ही भारतवर्ष है| भारतवर्ष के बिना धर्म नहीं है, और धर्म के बिना भारतवर्ष नहीं है| हिन्दू राष्ट्र एक विचारपूर्वक किया हुआ संकल्प है| यह सृष्टि परमात्मा के संकल्प से प्रकृति द्वारा चल रही है| यदि हमारा संकल्प परमत्मा के संकल्प से जुड़ जाए तो हम भी इस सृष्टि के उद्भव, स्थिति और संहार में भागीदार हो सकते हैं| हमारा दृढ़ संकल्प इस सृष्टि का परावर्तन कर सकता है| हमारे साधू संत धर्मरक्षार्थ ही साधना करते हैं न कि किसी मुक्ति के लिए| हिन्दु राष्ट्रकी स्थापना ब्रह्मतेजयुक्त संतों के संकल्प से होगी| हमें सबसे बड़ी आवश्यकता है ब्रह्मतेज की| वह ब्रह्म तेज ही भारत को पुनर्ज्जीवन देगा|
ॐ तत्सत् ! ॐ ॐ ॐ !!
०६ दिसंबर २०१३