Sunday 26 June 2016

साधना का मार्ग कठिनाइयों ही कठिनाइयों से भरा है| इसका तुरंत प्राथमिक उपचार यह है .....

साधना का मार्ग कठिनाइयों ही कठिनाइयों से भरा है|
इसका तुरंत प्राथमिक उपचार यह है .....
.
(1) अपने परिवेश को बदलो| जिन परिस्थितियों और जैसे वातावरण में आप रह रहे हैं, उसे बदलो| कुसंग का त्याग करो और सत्संग करो| चित्त में निरंतर परमात्मा का स्मरण प्रयासपूर्वक करते रहो| यही सबसे बड़ा सत्संग है|
.
(2) कर्ताभाव का त्याग करो| सदा यह ध्यान रखो कि गुरु और परमात्मा स्वयं आपके माध्यम से साधना कर रहे हैं| सारा श्रेय और सारा फल उन्हीं को अर्पित कर दो| ध्यान के समय ह्रदय में अपने इष्ट का और सहस्त्रार में गुरु का बोध निरंतर रखो| अपनी सारी कठिनाइयाँ उन्ही को सौंप दो| कोई कामना न रहे|
.
अतःकरण का शुद्ध हो जाना ही परमेश्वर की प्रसन्नता है| अन्तःकरण की शुद्धता ही सबसे बड़ी सिद्धि है|

ॐ शिव ! ॐ ॐ ॐ ||