Wednesday, 13 May 2026

सीता नवमी की शुभ कामनाएँ ---

 सीता नवमी की शुभ कामनाएँ ---

"उद्भव स्थिति संहार कारिणीं क्लेश हारिणीम्| सर्वश्रेयस्करीं सीतां नतोऽहं राम वल्लभाम्||"
आज वैशाख शुक्ल नवमी को सीतानवमी है जिसे "जानकी नवमी" भी कहते हैं| आज ही के दिन माँ सीता का प्राकट्य हुआ था| आज ही के दिन पुष्य नक्षत्र में राजा जनक ने संतान प्राप्ति की कामना से यज्ञ की भूमि तैयार करने के लिए भूमि जोती थी और उसी समय उन्हें पृथ्वी में दबी हुई एक बालिका मिली थी| जोती हुई भूमि को तथा हल की नोक को सीता कहते हैं| यही वजह थी कि उनका नाम सीता रखा गया| यह स्थान बिहार के सीतामढी जिले में पुनौरा धाम कहलाता है|
"जनकसुता जगजननी जानकी| अतिसय प्रिय करुणानिधान की||
ताके जुग पदकमल मनावउं| जासु कृपा निर्मल मति पावउँ||" १३ मई २०१९