Saturday, 28 November 2026

क्या कोई पाकिस्तानी सिख इतना घोर धर्मद्रोही और दुष्ट हो सकता है?

 एक गहरे आक्रोश के कारण यह प्रस्तुति लिख रहा हूँ अन्यथा नहीं लिखता| आज रिपब्लिक टीवी पर समाचारों की समीक्षा के साथ साथ एक विडिओ बार बार दिखाया जा रहा था जिसे देखकर कोई भी भारतीय आक्रोशित होगा| मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि कोई पाकिस्तानी सिख इतना घोर धर्मद्रोही और दुष्ट हो सकता है| पाकिस्तान में जन्में एक खालिस्तानी सिख गोपाल सिंह चावला का एक वीडियो दिखाया जा रहा था जिसके एक हाथ में पाकिस्तानी झंडा था और दुसरे में AK-47 रायफल| वह पाकिस्तानी झंडा और रायफल दिखा कर पूरे भारत को और भारतीयों को गन्दी से गंदी और असभ्य से असभ्य गालियाँ दे रहा था| वह कह रहा था कि हे हिन्दुस्तानियों, अगर भारत तुम्हारी माँ है तो पकिस्तान तुम्हारा बाप है, अपनी माँ से कहो कि बाप के नीचे रहे| वह अपनी रायफल दिखाकर सभी भारतीयों की आँख फोड़ देने और क़त्ल कर देने की धमकियां दे रहा था|

करतारपुर साहिब कॉरीडोर के जिस प्रोग्राम में पाकिस्तान ने पंजाब के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को आमंत्रित किया था, उसमें गोपाल सिंह चावला को भी बुलाया गया था| उसने उस प्रोग्राम में न केवल इमरान खान और पाकिस्तानी जनरल बाजवा के साथ फोटो खिंचवाई बल्कि हर समय सिद्धू के साथ साथ था| गोपाल सिंह चावला पाकिस्तान के ननकाना साहिब में रहता है| वह पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का महासचिव है| उसी ने भारतीय अधिकारियों को ननकाना साहिब में नहीं जाने दिया था| उसका काम भारत के विरुद्ध आतंकवादियों को तैयार करना है| ऐसे घोर नराधम आतंकवादी के साथ एक भारतीय मंत्री का रहना आक्रोशित करता है|
२९ अक्टूबर २०१८