Wednesday 16 November 2022

अज्ञान ग्रंथियों का भेदन :---

 अज्ञान ग्रंथियों का भेदन :---

.
योग साधना में ब्रह्मग्रंथि, विष्णुग्रंथि और रूद्रग्रंथि -- इन तीन अज्ञान ग्रंथियों को भेदना पड़ता है। जिसने इन तीन ग्रंथियों का भेदन कर लिया, वह त्रिभंगमुरारी है। भगवान श्रीकृष्ण की हाथ में बांसुरी बजाते हुए, दाहिने पैर पर भार डालकर बायाँ पैर आगे टिका कर, देह को तीन स्थानों से मोड़ कर खड़े होने की जो मुद्रा है वह त्रिभंग मुद्रा है। ऐसी मुद्रा में भगवान जैसे खड़े हैं, उन्हें "बाँके बिहारी" कहते हैं।
.
श्रीमद्भागवत (१/२/२१) और मुन्डकोपनिषद (२/२/८) में इसकी चर्चा है।
भिद्यते हृदयग्रंथिश्छिद्यन्ते सर्वसंशया।
क्षीयन्ते चास्य कर्माणि तस्मिन् दृष्टे परावरे॥ (मुन्डकोपनिषद : २/२/८)
विष्णु ग्रंथि का भेदन होने से सब संशय दूर हो जाते हैं। दुर्गापूजा में असुर वध के माध्यम से उसी हृदय ग्रंथि भेद की क्रिया को ही रूपक द्वारा प्रदर्शित किया गया है। इसी प्रकार रूद्रग्रंथि और ब्रह्मग्रन्थी भेदन की महिमा शास्त्रों में भरी पडी है।
इन तीन ग्रंथियों का भेदन जो मूलाधार, अनाहत और आज्ञाचक्र में स्थित हैं, अत्यंत दुष्कर कार्य है, इससे पशुवृत्ति पर नियंत्रण होता है। ज्ञानसंकलिनी तंत्र के अनुसार ऐसा साधक ऊर्ध्वरेता बनता है।
.
यह विधि बहुत अधिक सरल है लेकिन इसको गुरु द्वारा शिष्य को अपने सामने बैठाकर अपनी स्वयं की ही वाणी से सिखाई जाती हैं। गुरु की शक्ति ही काम करती है।
आप सब के ह्रदय में स्थित भगवान वासुदेव को नमन !!
ॐ तत्सत् ! ॐ ॐ ॐ !!
कृपा शंकर
१५ नवंबर २०२२

सत्य-सनातन-धर्म का एक लघु और संक्षिप्त परिचय ---

🌹 सत्य-सनातन-धर्म का एक लघु और संक्षिप्त परिचय ---
🌹🪷🌷🌾🍁💥🌸🌺🥀💐🙏💐🥀🌺🌸💥🍁🌾🌷🪷🌹
🌹 जिस दिन मनुष्य की बुद्धि यह समझ लेगी कि वह एक शाश्वत आत्मा है, यह नश्वर देह नहीं; उसी दिन से उसे सनातन धर्म (हिन्दू धर्म) क्या है, यह समझ में आने लगेगा। सनातन धर्म के चार मुख्य स्तम्भ हैं -- आत्मा की शाश्वतता, कर्मफलों का सिद्धान्त, पुनर्जन्म, और ईश्वर के अवतारों में आस्था।
.
🌹 हमारे विचार, भाव और आचरण -- हमारे कर्म है, जिसका फल भुगतने के लिए बार बार हमारा जन्म होता है। कर्म करने की स्वतन्त्रता सबको है लेकिन फल भुगतने की नहीं। हम जो भी हैं, वह हमारे पूर्वजन्मों का फल है, और हम जो भी होंगे, वह इस जन्म के कर्मों का फल होगा। कर्मफलों से मुक्ति भी भक्ति और समर्पण द्वारा मिल सकती है, लेकिन उसके लिए तप करना पड़ता है। परमात्मा की प्राप्ति यानि आत्म-ज्ञान की प्राप्ति ही मनुष्य जीवन का उद्देश्य है। इसका मार्ग सनातन धर्म ही बताता है।
.
🌹 मनुस्मृति में धर्म के दस लक्षण दिये हैं। उनका धारण धर्म है, और उनका अभाव अधर्म है। वैशेषिक सूत्रों में दी हुई कणाद ऋषि की परिभाषा के अनुसार -- अभ्यूदय और निःश्रेयस की सिद्धि - धर्म है।
महाभारत में धर्म और अधर्म को बहुत अच्छी तरह से समझाया गया है। रामायण और महाभारत जैसे ग्रन्थों के स्वाध्याय से धर्म और अधर्म की समझ बहुत गहरी और स्पष्ट हो जाती है।
.
🌹 सनातन-धर्म (हिन्दू धर्म) की पुनः प्रतिष्ठा और वैश्वीकरण होना सुनिश्चित है। समत्व में स्थिति ही वास्तविक ज्ञान है। प्रत्येक मनुष्य को कभी न कभी, किसी न किसी जन्म में परमात्मा के मार्ग पर आना ही पड़ेगा। परमात्मा से हमारा निकास हुआ है, और परमात्मा में ही हमको बापस जान पड़ेगा। यह परमात्मा का मार्ग ही सत्य-सनातन-धर्म है।
🌹 ॐ तत्सत् !! ॐ ॐ ॐ !!
कृपा शंकर
१५ नवंबर २०२२
🌹🪷🌷🌾🍁💥🌸🌺🥀💐🙏💐🥀🌺🌸💥🍁🌾🌷🪷🌹

हम भगवान से कुछ माँगते हैं तो वह तो मिलता ही है, उसका उल्टा भी मिलता है --

 

🌹
🌹 हम भगवान से कुछ माँगते हैं तो वह तो मिलता ही है, उसका उल्टा भी मिलता है। धन माँगोगे तो निर्धनता भी मिलेगी, स्वर्ग माँगोगे तो नर्क भी मिलेगा, यश, प्रसिद्धि, और कीर्ति माँगोगे तो अपयश, निंदा और अपकीर्ति भी मिलेगी। यह प्रकृति का नियम और एक अनुभूत सत्य है।
🌹 भगवान को क्या पता नहीं है कि आपको क्या चाहिए?
🌹 उनसे हम एक ही चीज माँग सकते हैं, और वह है -- उनका प्रेम। वे भी आपके प्रेम के भूखे हैं। परमशिव सब का कल्याण करें। ॐ तत्सत् !! ॐ ॐ ॐ !!
कृपा शंकर
१६ नवंबर २०२२। धन माँगोगे तो निर्धनता भी मिलेगी, स्वर्ग माँगोगे तो नर्क भी मिलेगा, यश, प्रसिद्धि, और कीर्ति माँगोगे तो अपयश, निंदा और अपकीर्ति भी मिलेगी। यह प्रकृति का नियम और एक अनुभूत सत्य है।
🌹 भगवान को क्या पता नहीं है कि आपको क्या चाहिए?
🌹 उनसे हम एक ही चीज माँग सकते हैं, और वह है -- उनका प्रेम। वे भी आपके प्रेम के भूखे हैं। परमशिव सब का कल्याण करें। ॐ तत्सत् !! ॐ ॐ ॐ !!
कृपा शंकर
१६ नवंबर २०२२