Wednesday 16 November 2022

सत्य-सनातन-धर्म का एक लघु और संक्षिप्त परिचय ---

🌹 सत्य-सनातन-धर्म का एक लघु और संक्षिप्त परिचय ---
🌹🪷🌷🌾🍁💥🌸🌺🥀💐🙏💐🥀🌺🌸💥🍁🌾🌷🪷🌹
🌹 जिस दिन मनुष्य की बुद्धि यह समझ लेगी कि वह एक शाश्वत आत्मा है, यह नश्वर देह नहीं; उसी दिन से उसे सनातन धर्म (हिन्दू धर्म) क्या है, यह समझ में आने लगेगा। सनातन धर्म के चार मुख्य स्तम्भ हैं -- आत्मा की शाश्वतता, कर्मफलों का सिद्धान्त, पुनर्जन्म, और ईश्वर के अवतारों में आस्था।
.
🌹 हमारे विचार, भाव और आचरण -- हमारे कर्म है, जिसका फल भुगतने के लिए बार बार हमारा जन्म होता है। कर्म करने की स्वतन्त्रता सबको है लेकिन फल भुगतने की नहीं। हम जो भी हैं, वह हमारे पूर्वजन्मों का फल है, और हम जो भी होंगे, वह इस जन्म के कर्मों का फल होगा। कर्मफलों से मुक्ति भी भक्ति और समर्पण द्वारा मिल सकती है, लेकिन उसके लिए तप करना पड़ता है। परमात्मा की प्राप्ति यानि आत्म-ज्ञान की प्राप्ति ही मनुष्य जीवन का उद्देश्य है। इसका मार्ग सनातन धर्म ही बताता है।
.
🌹 मनुस्मृति में धर्म के दस लक्षण दिये हैं। उनका धारण धर्म है, और उनका अभाव अधर्म है। वैशेषिक सूत्रों में दी हुई कणाद ऋषि की परिभाषा के अनुसार -- अभ्यूदय और निःश्रेयस की सिद्धि - धर्म है।
महाभारत में धर्म और अधर्म को बहुत अच्छी तरह से समझाया गया है। रामायण और महाभारत जैसे ग्रन्थों के स्वाध्याय से धर्म और अधर्म की समझ बहुत गहरी और स्पष्ट हो जाती है।
.
🌹 सनातन-धर्म (हिन्दू धर्म) की पुनः प्रतिष्ठा और वैश्वीकरण होना सुनिश्चित है। समत्व में स्थिति ही वास्तविक ज्ञान है। प्रत्येक मनुष्य को कभी न कभी, किसी न किसी जन्म में परमात्मा के मार्ग पर आना ही पड़ेगा। परमात्मा से हमारा निकास हुआ है, और परमात्मा में ही हमको बापस जान पड़ेगा। यह परमात्मा का मार्ग ही सत्य-सनातन-धर्म है।
🌹 ॐ तत्सत् !! ॐ ॐ ॐ !!
कृपा शंकर
१५ नवंबर २०२२
🌹🪷🌷🌾🍁💥🌸🌺🥀💐🙏💐🥀🌺🌸💥🍁🌾🌷🪷🌹

No comments:

Post a Comment