हरियाणा की बर्बादी
Monday, 23 February 2026
हरियाणा की बर्बादी ---
श्रीमयी के विवाह का निमंत्रण
वैवाहिक निमंत्रण
हृदय में परमात्मा हो तो मनुष्य विपरीततम परिस्थितियों में भी महानतम कार्य कर सकता है ---
हृदय में परमात्मा हो तो मनुष्य विपरीततम परिस्थितियों में भी महानतम कार्य कर सकता है ---
.
(संशोधित व पुनःप्रेषित लेख) --- दो तीन वर्ष पूर्व मैनें इंदौर की प्रातःस्मरणीया, भगवान् शिव की मानसपुत्री, शिवकन्या महारानी अहिल्याबाई होलकर के बारे में कुछ साहित्य पढ़ा था जिससे मैं अत्यधिक प्रभावित हुआ था| इनके गौरव और महानता के बारे में जितना लिखा जाए उतना ही कम है| आज अंतर्प्रेरणा से अपने दो वर्ष पुराने एक लेख को संशोधित कर पुनर्प्रेषित कर रहा हूँ| . व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन में विकटतम कष्ट और प्रतिकूलताओं के पश्चात् भी इन्होने महानतम कार्य किये| इतने महान कार्य कि जिनकी तुलना नहीं की जा सकती| इनका विवाह मल्हार राव होलकर के बेटे खाण्डेराव के साथ हुआ था जिनकी शीघ्र ही मृत्यु हो गयी| इनके एकमात्र पुत्र मालेराव भी जीवित नहीं रहे| इनकी एकमात्र कन्या बालविधवा हो गयी और पति की चिता में कूद कर स्वयं के प्राण त्याग दिए| अपने श्वसुर मल्हारराव होलकर की म्रत्यु के समय ये मात्र ३१ वर्ष की थी और राज्य संभाला| अपने दुर्जन सम्बन्धियों व कुछ सामंतों के षडयंत्रों और तमाम शोक व कष्टों का दृढ़तापूर्वक सामना करते हुए इन्होने अपने राज्य का कुशल संचालन किया| अपना राज्य इन्होने भगवान शिव को अर्पित कर दिया और उनकी सेविका और पुत्री के रूप में राज्य का कुशल प्रबंध किया| राजधानी इंदौर उन्हीं की बसाई हुई नगरी है| जीवन के सब शोक व दु:खों को शिव जी के चरणों में अर्पित कर उनके एक उपकरण के रूप में निमित्त मात्र बन कर जन कल्याण के व्रत का पालन करती रही| उनके सुशासन से इंदौर राज्य ऐश्वर्य और समृद्धि से भरपूर हो गया|
.