हरियाणा की बर्बादी
-
हरियाणा में आरक्षण के आन्दोलन के नाम पर जो हुआ है उससे मैं सिहर गया हूँ, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा आत्मघाती विध्वंश और विनाश भारत के लोग कर सकते है| यह भारत को एक गृहयुद्ध में धकेलने और भारत को सीरिया, इराक और लीबिया बनाने की तैयारी थी|
पुलिस थानों और रेलवे स्टेशनों को जला दिया गया, रेल के इंजन जला दिए गए, रेल की पटरियाँ उखाड़ दी गईं, बसों को जला दिया गया, अन्य जातियों की दुकानों को लूट कर जला दिया गया, और दिल्ली का पानी बंद कर दिया गया| टीवी पर अब बर्बादी के जो दृश्य दिखाए जा रहे हैं उन्हें देखकर कोई भी काँप जाएगा| पूरा प्रशासन विफल हो गया था| आन्दोलनकारी लोग सेना तक से भी लड़ने और मरने मारने को तैयार हो गए थे|
.
धिक्कार है ऐसे आन्दोलनों पर, ऐसी बहादुरी पर और ऐसे आरक्षण पर| यह पूरे भारतवासियों के माथे पर एक कलंक था| पूरा भारत इस पर शर्मसार है|
धिक्कार है जातिगत आरक्षण पर| यह पूरे भारत को बर्बाद कर देगा|
देश में आरक्षण हो सिर्फ .......
(१) अपंगों और अनाथों के लिए,
(२) देश पर शहीद होने वालों के बच्चों के लिए|
अन्य किसी के लिए भी नहीं| गरीबों को आर्थिक सहायता दो, आरक्षण नहीं| गरीबी को महिमान्वित मत करो|
.
ऐसे आन्दोलन देश में अन्यत्र भी चलाने के प्रयास हुए जो ईश्वर की कृपा से सफल नहीं हुए| मेरी आस्था उन राजनीतिकों से उठ गयी है जो सता के लिए देश की ह्त्या करने को तैयार हैं|
अब तो सिर्फ भगवान ही मालिक है|
(इस तरह के आन्दोलन पूर्व में भी हुए हैं जैसे तमिलनाडु में हिंदी के विरोध में, आंध्रप्रदेश में पृथक आंध्र के विरोध में, और राजस्थान में गुर्जर आरक्षण के लिए)
.
ॐ शिव शिव शिव शिव शिव ||
24 फरवरी 2016
No comments:
Post a Comment