Friday, 26 June 2026

शैतान (Devil) और शैतानियत (Evil) क्या है? .....

 शैतान (Devil) और शैतानियत (Evil) क्या है? .....

.
एक बात तो मैं पूरे आत्म-विश्वास से कह रहा हूँ कि इब्राहिमी मतों (Abrahamic religions) (इस्लाम, ईसाईयत और यहूदी) में जिसे "शैतान" कहा गया है, वह कोई व्यक्ति नहीं है| इसका किसी प्रेतलोक या पैशाचिक जगत से भी कोई संबंध नहीं है| यह एक विकृत विचार मात्र है जो दूसरों पर दोषारोपण करता है और हमें कामचोर व आलसी बनाता है| इसके अतिरिक्त अन्य कुछ भी या कोई भी शैतान नहीं है|
.
भारत में कभी भी "शैतान" की परिकल्पना नहीं की गई थी| यह विशुद्ध रूप से एक विजातीय शब्द है| इब्राहिमी मतों के अनुसार भगवान सही रास्ते पर ले जाता है पर शैतान गलत रास्ते पर भटका देता है| शैतान का अर्थ लोग लगाते हैं कि वह कोई राक्षस या बाहरी शक्ति है पर यह सत्य नहीं है|
.
शैतान शब्द एक बहाना मात्र है .... स्वयं के दोष को छिपाने का और दूसरों पर दोष आरोपित करने का| शैतान एक अतृप्त वासना है जो क्रोध को जन्म देती है, क्रोध बुद्धि का विनाश कर देता है और मनुष्य का पतन हो जाता है| भगवान हमें इस शैतान से बचाए|
कृपा शंकर
२६ जून २०२०

No comments:

Post a Comment