२१ जून को ही भारत में योग-दिवस क्यों मनाया जाता है ?
.
आज २१ जून का दिन हमारी पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध (जहाँ भारत स्थित है) का सबसे लंबा यानी बड़ा दिन है, वहीं दक्षिणी गोलार्ध का सबसे छोटा दिन है। उत्तरी गोलार्ध में इसे ग्रीष्म संक्रांति (Summer Solstice) कहा जाता है। आने वाले कल से दिन क्रमशः छोटे होते जायेंगे। इसीलिए भारत सरकार ने आज के दिन को विश्व योग दिवस मनाने की परंपरा आरंभ की है। उत्तरी गोलार्ध में आज के दिन सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सबसे अधिक समय तक पड़ती हैं, जिससे दिन की अवधि लगभग १३ से १४ घंटों तक की होती है। इसके विपरीत, २१ दिसंबर को वर्ष का सबसे छोटा दिन, और सबसे बड़ी रात होगी।
.
झुंझुनूं नगर में जहाँ मैं रहता हूँ, आज प्रातः ६.३० बजे से स्वर्ण-जयंती स्टेडियम में सार्वजनिक योग अभ्यास का बड़ा भव्य कार्यक्रम जिला प्रशासन की ओर से हुआ। योगाचार्य पवन सैनी के नेतृत्व में हजारों लोगों ने योगाभ्यास भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार किया। बड़ा भव्य कार्यक्रम था, कोई कमी नहीं थी।
No comments:
Post a Comment