निज चेतना में यदि कुछ उपलब्ध होने को है तो वह "तुरीयातीत अवस्था" है, जिसमें साधक का पृथक अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो जाता है, और वह ईश्वर के साथ एक होता है। जागृत, स्वप्न, सुषुप्ति, के पश्चात तुरीय अवस्था आती है, जिसमें साधक एक साक्षीमात्र हो जाता है, और उसका मन पूर्णतः शांत हो जाता है।
तुरीय से भी परे की अवस्था को "तुरीयातीत" कहते हैं। इस स्थिति में 'साक्षीभाव' भी मिट जाता है, और अनंत परमात्मा से भेद भी पूरी तरह समाप्त हो जाता है। यह हमारा मूल स्वभाव है, जिसमें केवल अद्वैत का अनुभव होता है। यह हमारा स्वभाव है जो हमें जीवनमुक्त बना देता है। यह वीतरागता और स्थितप्रज्ञता के बाद की स्थिति है।
ॐ तत् ॐ सत् ॥ ॐ ॐ ॐ !!
कृपा शंकर
२७ मई २०२६
No comments:
Post a Comment