Tuesday, 17 December 2024

भारत का अभ्युदय एक प्रचंड आध्यात्मिक शक्ति से होगा --- .

 भारत का अभ्युदय एक प्रचंड आध्यात्मिक शक्ति से होगा ---

.
भारत में एक ब्रह्म शक्ति का जागरण हो रहा है जो समस्त विश्व का रूपांतरण कर देगी|
इसके जागरण कि स्पष्ट अनुभूतियाँ मुझे हो रही हैं| मैं यह नहीं कह सकता कि यह कार्य कब तक पूर्ण पूर्ण होगा| पर यह कार्य धीरे धीरे आरम्भ हो चुका है|
दिव्या चेतना युक्त, दैवीय गुणों से संपन्न महापुरुषों का अवतरण भारत में हो रहा है| उनके प्रभाव से पूरा परिदृश्य बदल जायेगा| ध्यान में यह अनुभूत किया जा सकता है|
यदि समर्थ हुआ तो इस विषय पर कभी लिखूँगा| भविष्य का विज्ञान भी चेतना का विज्ञान होगा| अब समय आ गया है उसके जागृत होने का|
भारत की भूमिका इसमें अग्रणी होगी|
अब तक के विज्ञान का लक्ष्य भौतिक प्रगति थी| भौतिक पदार्थ ऊर्जा की ही घनीभूत अभिव्यक्ति हैं| ऊर्जा भी चेतना की ही अभिव्यक्ति है|
आगे का विज्ञान चेतना का विज्ञान होगा जिसमें ऊर्जा और भौतिक पदार्थ पर मन का और मन पर चेतना का नियंत्रण होगा|
यह विज्ञान भारत के मनीषियों द्वारा फलीभूत होगा जिसमें भारत का आध्यात्म और भारत की आध्यात्मिक शक्ति विश्व का रूपान्तरण करेगी|
वर्तमान पर हावी असत्य और अन्धकार की शक्तियों का पराभव आध्यात्मिक बल द्वारा ही होगा|
ॐ नमः शिवाय | ॐ ॐ ॐ ||
१७ दिसंबर २०१४

No comments:

Post a Comment