Tuesday 19 April 2022

हिंदुओं को कौन सा देश शरण देगा? वहाँ जाने का रास्ता भी कौन देगा ?? ---

 हिंदुओं को कौन सा देश शरण देगा? वहाँ जाने का रास्ता भी कौन देगा ?? ---

.
आजकल रूस-यूक्रेन युद्ध पर कोई निष्पक्ष समाचार नहीं मिल रहे हैं। भारतीय मीडिया बिकी हुई है और रूस के विरुद्ध एकतरफा समाचार दे रही है। एक बात तो निश्चित है कि अमेरिका एक लुटेरा देश है। वह जो भी करता है, दूसरों को लूटने के लिए ही करता है। यूक्रेन के युद्ध के पीछे अमेरिका का हाथ है। रूस को उकसा कर यूक्रेन पर आक्रमण करवाया गया है। इसका उद्देश्य है रूस को पराजित कर के नष्ट करना। ब्रिटेन की नीति भी अमरीका जैसी ही है।
.
पश्चिमी देशों और अमेरिका के लिए हिन्दुओं का कोई मानवाधिकार इसलिए नहीं होता क्योंकि हम हिन्दू हैं, और उनको हिंदुओं से घृणा है। नैटो के प्रमुख देशों ने ही आधुनिक युग में सारे वैश्विक अपराध किये हैं, जिनके लिए कभी कोई गलती नहीं मानी। करोड़ों निरपराध लोगों का नरसंहार किया, करोड़ों को दास बनाकर बेचा, करोड़ों लोगों की सम्पत्ति लूटी। किन्तु मानवाधिकार के चैम्पियन बनते हैं !! ब्रिटेन के प्रधानमन्त्री चर्चिल के अनुसार अमरीका में रेड इण्डियन का नर-संहार एक घटिया नस्ल को हटाकर श्रेष्ठ नस्ल की स्थापना थी। ब्रिटिश सरकार ही अमेरिका में रेड इण्डियन का नर-संहार करा रही थी। और दास−व्यापार के लिए अफ्रीकियों का भी। हिन्दु लोग भगवान की कृपा से ही बच गए, अन्यथा अंग्रेजों ने और उनसे पूर्व आए आक्रमणकारियों ने तो उन्हें पूरी तरह नष्ट करने का पूरा प्रयास किया था।
.
कल्पना कीजिये -- कल को यदि ग़जवा−ए−हिन्द आरम्भ हो जाये और हिंदुओं को देश छोड़कर भागना पड़े तब विश्व का कौन सा देश हिंदुओं को शरण देगा? हमें अपना हित देखना होगा, और संगठित होना होगा। वंदे मातरम् !! भारत माता की जय !!
१४ मार्च २०२२

No comments:

Post a Comment