Tuesday 19 April 2022

अगली शताब्दी तक रूस फिर से एक सनातन धर्मावलम्बी हिन्दू देश होगा ---

 अगली शताब्दी तक रूस फिर से एक सनातन धर्मावलम्बी हिन्दू देश होगा ---

.
रूस को नष्ट करने का संकल्प नेपोलियन और हिटलर ने भी किया था। उनका स्वप्न कभी पूरा नहीं हुआ। छः सात वर्षों तक लगातार युद्ध के पश्चात भी रूस का गोला-बारूद समाप्त नहीं हुआ था। अब भारत की टीवी समाचार चैनलें झेलेंस्की (मुंगेरीलाल) के रूस विजयी बनने के हसीन सपने दिखा रही हैं। पत्रकारों की पीड़ा यह है कि सब तरह के सारे प्रतिबंधों का रूस पर कोई प्रभाव ही नहीं पड़ा है। आज प्रातः एक टीवी चैनल अमेरिका पत्रिका "Time" का संदर्भ देकर कह रही थी कि रूस अब सदा के लिए समाप्त हो गया है।
रूस तो अभी तक शुरू ही नहीं हुआ है, समाप्त कैसे हो गया?
.
ईसा की बारहवीं शताब्दी तक रूस एक हिन्दू देश था। भारत से संपर्क टूट जाने के कारण बारहवीं सदी में रसियन ऑर्थोडॉक्स चर्च ने हिन्दुत्व का स्थान ले लिया। वह समय ही खराब था। बाद में मार्क्सवादियों ने हिन्दुत्व के सारे अवशेष नष्ट कर दिए। अब अगली शताब्दी तक रूस फिर से एक सनातन धर्मावलम्बी हिन्दू देश होगा। कालचक्र परिवर्तित हो गया है।
२१ मार्च २०२२

1 comment:

  1. यूक्रेन की राजधानी का सही उच्चारण है -- “क्यिव”, जो संस्कृत के “शिव” का अपभ्रंस है।
    ऐसे ही रूस की राजधानी का सही उच्चारण है -- "मस्क्वा", जिसका अर्थ है माता की नगरी। यह मस्क्वा नदी के किनारे बसा हुआ नगर है।

    ReplyDelete