Tuesday 26 June 2018

राष्ट्रहित सर्वोपरी है ....

राष्ट्रहित सर्वोपरी है ....
.
भारत एक ऊर्ध्वमुखी चेतना है जो हमें परमात्मा की ओर उन्मुख करती है| परमात्मा की सर्वाधिक व सर्वश्रेष्ठ अभिव्यक्ति भारतवर्ष में हुई है| धर्म की अवधारणा का यहीं जन्म हुआ जो सनातन वैदिक है| महर्षि श्रीअरविंद के अनुसार भारत ही सनातन धर्म है और सनातन धर्म ही भारत है| सनातन वैदिक धर्म ही भारत का प्राण और आत्मा है जिसके बिना भारत, भारत नहीं है| भारत, भारत इसीलिए है कि सनातन वैदिक धर्म यहाँ का प्राण है| यदि सनातन वैदिक धर्म नष्ट हो गया तो भारत भी नष्ट हो जाएगा|
.
भारत की अस्मिता पर सबसे भयंकर प्रहार सन २०१९ ई.के चुनावों में होने वाला है| वेटिकन, जिहादी, मार्क्सवादी, सेकुलर और निहित स्वार्थ वाले राजनेताओं का एक गठबंधन बनेगा जिसका समर्थन अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, चीन व पाकिस्तान करेंगे| इनका लक्ष्य यही होगा कि कोई शक्तिशाली राष्ट्रवादी सरकार भारत में सत्तासीन न हो| कोई कमजोर शासन आये जो उन के हितों का समर्थक हो|
.
यदि ये लोग विशेषकर के नेहरु-गाँधी परिवार सता में आ गया तो हिन्दुओं का यह सबसे बड़ा दुर्भाग्य और विनाश काल होगा| सुव्यवस्थित ढंग से इन्होनें भारत से हिंदुत्व का नाश पिछले ७० वर्षों में किया है, और अब की बार तो ये पूरे भारत को हिन्दू-विहीन कर देंगे| ऐसे ही ये अन्य सारे क्षेत्रीय दल हैं|
.
अमेरिका तो कभी भी नहीं चाहेगा कि भारत में राष्ट्रवादी सत्तासीन हों| ये मानवाधिकार आदि की बातें अमेरिका का सबसे बड़ा शस्त्र है| अमेरिका वेटिकन का समर्थक है| भारत की रक्षा भगवान करेंगे| वर्त्तमान परिस्थितियों में भाजपा का दुबारा पूर्ण बहुमत के साथ सता में आना अति आवश्यक है| माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के अलावा अन्य कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो २०१९ में भारत का नेतृत्व कर सके|
.
अभी से मैं तो यह अंतिम रूप से स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि भाजपा में चाहे लाख कमियाँ हों पर वह अन्य सब दलों से श्रेष्ठ है| माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी में चाहे लाख कमियाँ हों पर वे अन्य सारे राजनेताओं से लाख गुना अधिक अच्छे हैं| मैं जमीनी वास्तविकता को समझता हूँ, और अंतर्राष्ट्रीय राजनीति को भी बहुत अच्छी तरह समझता हूँ| श्री नरेन्द्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है| लोग उनकी बुराई जातिगत आरक्षण के ऊपर करते हैं| वास्तविकता यह है कि जब तक भारत में लोकतंत्र है, जातिगत आरक्षण को कोई भी समाप्त नहीं कर सकता| जातिगत आरक्षण कोई सैनिक तानाशाही ही बन्दूक की नोक पर समाप्त कर सकती है| इसकी जड़ें इतनी गहरी फ़ैल गयी हैं कि इसे बंद करने का प्रयास भारत को गृहयुद्ध के मुहाने पर लाकर खड़ा कर देगा|
.
मेरा पूर्ण समर्पण भाजपा और श्री नरेन्द्र मोदी को होगा| मेरा वोट भी कमल के निशान पर ही पड़ेगा| इस निर्णय में कोई परिवर्तन नहीं होगा| यह अंतिम निर्णय है| यह सुनिश्चित है कि २०१९ में भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतेगी और देश के अगले प्रधानमंत्री भी श्री नरेन्द्र मोदी ही होंगे|
.
जय जननी ! जय भारत ! वन्दे मातरं ! भारत माता की जय !
ॐ तत्सत ! ॐ ॐ ॐ !!
कृपा शंकर
१९ जून २०१८

No comments:

Post a Comment