Tuesday 26 June 2018

अंतरिक्ष सेना .....

अंतरिक्ष सेना :--

अंतरिक्ष में युद्ध के लिए एक अंतरिक्ष सेना (Space Force) के गठन का आदेश अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने दिया है| यह अमेरिका की सबसे अधिक शक्तिशाली सेना होगी| डोनाल्‍ड ट्रंप ने अंतर‍िक्ष में अमेरिकी दबदबे को बनाए रखने के लिए Space Force नाम के नए सैन्‍य यूनिट के गठन को अनुमति दे दी है| ट्रंप ने अंतरिक्ष को भी राष्‍ट्र‍ीय सुरक्षा की श्रेणी में डाल दिया है| ट्रंप के अनुसार अंतरिक्ष सेना को आधुनिक शक्‍त‍ियों और टेक्‍नॉलजी से लैस किया जाएगा| इसकी संहारक शक्‍त‍ि अभी मौजूद किसी भी सैन्‍य विभाग से ज्‍यादा होगी|
ट्रंप के अनुसार वे नहीं चाहते कि चीन और रूस या कोई और देश इस क्षेत्र में अमेरिका से आगे निकले| ट्रंप ने साथ ही दोबारा शीघ्र ही चन्द्रमा और मंगल ग्रह पर पहुँचने के अभियान को पूरा करने को कहा है| अंतरिक्ष सेना के गठन का कार्यभार जनरल जोसेफ डनफोर्ड को सौंपा गया है|
Space Force अमेरिकी सैन्‍य शक्‍त‍ि की छठी शाखा होगी| अमेरिका की यह अंतरिक्ष सेना अंतरिक्ष में लड़ी जाने वाली किसी भी संभावित लड़ाई के लिए तैयार रहेगी|
.
मुझे उपरोक्त समाचार से कोई आश्चर्य नहीं हुआ है| हमारे पुराणों में अंतरिक्ष सेनाओं और अंतरिक्ष में हुए युद्धों के अनेक वर्णन है| भारत में भी प्राचीन काल में अंतरिक्ष सेनाएँ होती थीं| देवताओं और असुरों के मध्य अंतरिक्ष में भी युद्ध होते थे| त्रिपुरासुर ने तो एक पूरा नगर ही अंतरिक्ष में बसा रखा था| देवताओं के सेनापति रहे कार्तिकेय द्वारा अंतरिक्ष में वेलायुध नाम के एक अस्त्र के प्रयोग का भी वर्णन आता है|
.
कृपा शंकर
२० जून २०१८

No comments:

Post a Comment