Saturday 9 July 2016

भारत कहीं सोमालिया, सूडान, सीरिया, लेबनान, इराक, लीबिया और नाइजीरिया जैसा देश न बन जाए .....

भारत कहीं सोमालिया, सूडान, सीरिया, लेबनान, इराक, लीबिया और
नाइजीरिया जैसा देश न बन जाए .....
------------------------------------
इन देशों का बुरा हाल है| बांग्लादेश और पाकिस्तान भी उसी दिशा में बढ़ रहे हैं| मजहब के नाम पर चारों ओर मारकाट और आतंक फैला हुआ है|
कोई चाहे जितना भी कहे कि आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता पर ये सारा खून-खराबा मजहब के नाम पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने के लिए ही हो रहा है|
.
बाँग्लादेश की राजधानी ढाका के डिप्लोमेटिक जोन के एक रेस्त्रां पर शुक्रवार रात इस्लामिक स्टेट (IS) के हमलों में मारी गई 19 साल की एक भारतीय लड़की कु.तारिषि जैन की आखिरी बातचीत सामने आई है जो इफ्तार के बाद अपने दोस्तों के साथ इफ्तार की दावत मनाने कैफे गई थी| उसने रात को करीब डेढ़ बजे घरवालों से बात की थी| उसने बताया था कि गोलीबारी हो रही है और चारों ओर चीख पुकार मची हुई है|
.
''अल्लाह-हू-अकबर'' का नारा लगाते हुए रेस्त्रां में घुसे आतंकियों ने करीब 40 लोगों को बंधक बनाया और सबको क़ुरान की आयतें पढने को कहा| जो आयतें सुना पाए, ऐसे 18 लोगों को छोड़ दिया| बाद में 20 लोगों को धारदार हथियारों से मार डाला| मारे गए अधिकाँश लोग इटली और जापान के थे| हमले के 10 घंटे बाद 100 कमांडोज ने इस्लामिक स्टेट के 9 में से 6 आतंकियों को मार गिराया, एक को मौके से ही पकड़ लिया गया और दो की तलाश जारी है|
.
बांग्लादेश देश की प्रधानमन्त्री शेख हसीना ने कहा है.... ''वे कैसे मुस्लिम हैं जो रमजान के पाक महीने में इंसानों की जान ले रहे हैं?''
.
उस रात तारिषि ने फिरोजाबाद में अपने अंकल राकेश मोहन जैन से बात की थी| उसने कहा था, हेलो ! अंकल, मैं यहां दोस्तों के साथ रेस्त्रां में आई थी| लेकिन आतंकवादियों ने हमला कर दिया| हर तरफ चीख पुकार मची है| गोलियाँ चल रही हैं..... धमाके हो रहे हैं| जान बचाने के लिए मैं यहां टॉयलेट में आकर छुप गई हूं। समझ में नहीं आ रहा क्या हो गया..... क्या करूं..... |
इसके बाद परिवार ने कई बार फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। सुबह साढ़े 6 बजे फोन रिसीव हुआ, पर उधर से कोई जवाब नहीं आया|
.
बांग्लादेश की सेना मृतकों के बारे में कोई जानकारी देती, इससे पहले ही इस्लामिक स्टेट की समाचार एजेंसी 'अमाक' ने रेस्त्रां के अंदर के चित्र जारी कर दिए और 20 लोगों की हत्या का दावा कर दिया|
.
जिन लोगों को छोड़ दिया गया उन लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात 8.45 बजे कई हथियारबंद लोग “अल्लाह-हू-अकबर" बोलते हुए तीन गुटों में रेस्त्रां में घुसे| चीफ शेफ सहित सभी को बंधक बना लिया गया| रेस्टोरेंट का मालिक सुमन रजा वहां से भागने में कामयाब रहा| कुछ आतंकी बांग्ला भाषा नहीं बोल रहे थे|
.
आतंकी बांग्लादेश को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते हैं| हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (ISIS) के साथ ही अल-कायदा ने भी ली है| इसमें पकिस्तान का भी हाथ हो सकता है|
.
अब इस्लामी स्टेट का आतंक भारत के द्वार पर आ पहुँचा है| भारतवासियों को अब सजग हो जाना चाहिए| सभी को, विशेष रूप से महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना चाहिए| किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रशासन और पुलिस को देते रहना चाहिए| धन्यवाद ! शुभ कामनाएँ |
.
चेतावनी : ..... इस लेख पर कोई किसी भी तरह की अशोभनीय टिप्पणी न करे| ऐसा करने वाले को block कर दिया जाएगा|

No comments:

Post a Comment