Wednesday 26 April 2017

अनेक महान आत्माएँ दिन-रात एक कर के भारत के सकारात्मक उत्थान में लगी हुई हैं .....

 
चारों और चाहे कितना भी गहन अन्धकार हो, अनेक महान आत्माएँ दिन-रात एक कर के भारत के सकारात्मक उत्थान में लगी हुई हैं|
जन अपेक्षाओं और किसी भी तरह के यश और कीर्ति की कामनाओं से दूर अनेक दिव्य आत्माएँ भारत माँ के उत्थान कार्य में लगी हुई हैं|
.
अनेक धर्म-प्रचारक पूरे विश्व में सनातन धर्म और आध्यात्म के प्रचार-प्रसार में निःस्वार्थ भाव से लगे हुए हैं| संघ के सैंकड़ों अज्ञात प्रचारक शांत भाव से अपने निज जीवन की आहुति देकर माँ भारती की सेवा में राष्ट्र साधना कर रहे हैं| अनेक वास्तविक साधू-संत अपनी साधना से राष्ट्र को एक सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं| अनेक पूरी तरह से निष्ठावान व ईमानदार अधिकारी और कर्मचारी अपनी सेवाएँ राष्ट्र को प्रदान कर रहे हैं|
.
सभी बुरे नहीं हैं, अच्छे लोग भी हैं जो किसी भी तरह के प्रचार से दूर हैं|
जीवन में अपना सर्वश्रेष्ठ हम क्या कर सकते हैं यह स्वयं के हृदय से पूछें और अपना सर्वश्रेष्ठ भारत माँ को और परमात्मा को समर्पित करें|
.
आप सब परमात्मा के साकार रूप हैं| स्वयं में अव्यक्त परम ब्रह्म को व्यक्त करें| जीवन में इसी क्षण से अपना सर्वश्रेष्ठ करें| भगवान हमारे साथ है|
ॐ तत्सत् | ॐ ॐ ॐ ||

No comments:

Post a Comment