Thursday 7 May 2020

आने वाला समय अच्छा नहीं है .....

आने वाला समय अच्छा नहीं है .....
---------------------------------
समय बहुत कम है| आने वाला समय अच्छा नहीं है| दुर्दांत आतंकियों को भारत में निरंतर प्रवेश कराकर पाकिस्तान ने भारत पर एक अघोषित युद्ध छेड़ रखा है जो कभी भी अति भयानक और विध्वंशक रूप ले सकता है| पाकिस्तान एक विफल देश है जिसका कभी भी अपनी स्वयं की विफलताओं से विखंडन व पतन हो सकता है| पाकिस्तान ने एक नीति बना रखी है कि खत्म होने से पहले वह भारत को भी खत्म कर देगा| अपने आणविक अस्त्रों के प्रहार से उसमें इतनी क्षमता तो है कि वह भारत की आधी जनसंख्या को नष्ट कर सकता है चाहे वह खुद ही राख के ढेर में बदल जाए| उस का भरोसा नहीं कर सकते, वह कभी भी भारत पर आक्रमण कर सकता है|
.
अमेरिका का चीन के साथ युद्ध कभी भी हो सकता है| चीन की महत्वाकांक्षा पूरे विश्व पर राज्य करने की है| चीन ने कोरोना वायरस फैलाकर सभी देशों की अर्थव्यवस्थाओं की हानि की है| प्रशांत महासागर के चीन सागर में युद्ध हुआ तो उसमें जापान, ताईवान, फिलिपाइन्स और वियतनाम भी चीन के विरुद्ध खड़े होंगे|
.
रूस भी अमेरिका से सोवियत संघ के विघटन और अफगानिस्तान में हुई अपनी शर्मनाक पराजय का बदला अवश्य लेगा| रूस ने ऐसे अस्त्र विकसित कर लिए हैं जिन की कोई तोड़ अमेरिका के पास भी नहीं है|
.
पूरा पश्चिमी जगत, पाकिस्तान और चीन, .... भारत की अस्मिता के शत्रु हैं| ये भारत के हितैषी नहीं हैं| अमेरिका व ब्रिटेन के सारे समाचारपत्र भारत के विरुद्ध विष-वमन करते हैं|
.
हम भीतर और बाहर चारों ओर से घिर चुके हैं| हमारी रक्षा हमारा धर्म ही करेगा, यदि हम उसका पालन करेंगे तो| इस विभीषिका से वे ही बचेंगे जिन पर भगवान की कृपा होगी| अतः भगवान की कृपा के लिए उपासना करें| अपने चारों ओर एक रक्षा-कवच का निर्माण करें|
.
अगला विश्वयुद्ध कुछ दिनों का ही होगा| कब हो जाये, यह कोई नहीं कह सकता| आरंभ होने से कुछ दिनों के भीतर-भीतर ही सब कुछ नष्ट हो जाएगा| इसे कोई टाल नहीं सकता|
.
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः| सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्||
ॐ शांतिः शांतिः शांतिः|| ॐ तत्सत् ||
कृपा शंकर
२८ अप्रेल २०२०

No comments:

Post a Comment