Thursday 3 May 2018

लू से बचें ....

आजकल खूब भयानक गर्मी पड़ रही है | धूप से बचें, कहीं लू न लग जाये| जब तापमान सामान्य से अधिक होता है तब उसके प्रभाव से जो गर्म हवा चलती है उसे लू कहते हैं| यह बहुत घातक होती है| इससे बचें|
.
बाहर निकलते समय सिर को ढक कर रखें, पानी पी कर ही घर से निकलें, साथ में पीने का पानी अवश्य रखें| प्यास लगते ही खूब पानी पी लें| लू लगना (Sun Stroke) एक मेडिकल आपत्काल (Medical Emergency) है, जिसमें मृत्यु भी हो सकती है| शरीर के हर अंग को लू से बचाकर रखें, इसके लिए सूती वस्त्र पहिनें और सिर गर्दन आदि को एक सूती वस्त्र से ढँक लें|
.
बील का शरबत, नीबू की शिकंजी, कच्चे आम का पना, नारियल का पानी, और प्याज का सेवन (दवा के रूप में) इस मौसम में लाभदायक हैं| खूब पानी पीते रहें| भूल से भी कोकाकोला, पेप्सी, थम्सअप आदि न पीयें, इनको पीना अपनी मृत्यु को निमंत्रित करना है|

.
ज़रा सी भी बेचैनी होने पर चिकित्सक की सलाह लें| धन्यवाद !

०२ मई २०१८

No comments:

Post a Comment