Tuesday 31 January 2017

कोकाकोला, कोलगेट से लाभ, व अन्य कुछ .....

कोकाकोला हर घर में रखनी चाहिए| इससे होने वाले 16 बहुत बड़े लाभ हैं जो इसकी हर कमी को दूर कर देते हैं| यह पोस्ट खूब शेयर करें ताकि कोकाकोला के बारे में दुर्भावना दूर हो| इसकी एक बोतल हर समय घर में रहनी चाहिए|
(1) चीनी मिटटी के बर्तनों पर लगे हर धब्बे को
दूर करता है|

(2) घर में गलीचे पर लगे हर धब्बे को दूर करता है|

(3) खाने के बर्तनों पर हुए जलने के हर निशान को दूर करता है|

(4) कपड़ों पर लगी चिकनाई जो साबुन से दूर नहीं होती को मिटा देता है|

(5) बालो पर लगे रंग को तुरंत उतार देता है|

(6) किसी भी धातु पर लगे पेंट के धब्बों को तुरंत मिटा देता है|

(7) कार बैटरी और इन्वर्टर की बैटरी के टर्मिनलों पर जरने यानि जंग को तुरंत दूर कर देता है|

(8) सबसे बढ़िया कीटनाशक का काम करता है|

(9) टाइलों पर लगे धब्बों को तुरंत दूर कर देता है|

(10) टॉयलेट की सफाई सबसे बढ़िया करता है|

(11) पुराने सिक्कों में चमक ला देता है|

(12) अल्युमिनियम फॉयल को साफ़ कर देता है|

(13) च्युइंग गम के निशानों को दूर कर देता है|

(14) कपड़ों पर लगे खून के धब्बों को तुरंत साफ़ कर देता है|

(15) गंदे बालों की सफाई बहुत अच्छी तरह कर देता है|

(16) घर में इसको पानी में मिलाकर पोचा बहुत अच्छा लगता है| घर को कीटाणु रहित कर देता है|

एक लाभ और है उनकेलिए जो शीघ्र मरना चाहते हैं, वे इसका नियमित सेवन करें| आंतें खराब हो जायेंगी और इस नश्वर देह से मुक्ति व यमराज से शीघ्र भेंट हो जायेगी| इससे लाभ ही लाभ है| अतः हर घर में यह अवश्य रखना चाहिए|
धन्यवाद|

.

कुछ दिनों पूर्व कोकाकोला से होने वाले बहुत सारे लाभ लिखे थे जिनको पाठकों ने बहुत पसंद किया था| उन्हें कमेंट बॉक्स में दुबारा दे रहा हूँ| आज कोलगेट टूथपेस्ट का लाभ भी लिख रहा हूँ, और इसका सर्वश्रेष्ठ विकल्प भी बता रहा हूँ| कोल्ड क्रीम और शेविंग क्रीम का विकल्प भी वता रहा हूँ|
कोलगेट से होने वाला लाभ .....
-------------------------------
कोलगेट टूथपेस्ट का एक बहुत बड़ा लाभ है जिसका पता बाबा रामदेव को भी सम्भवतः नहीं है| कोलगेट टूथपेस्ट आपके रसोईघर के फर्स्ट-ऐड बॉक्स में अवश्य होना चाहिए| शरीर का कोई भी भाग दुर्घटनावश यदि थोड़ा जल जाए तो वहाँ तुरंत कोलगेट टूथपेस्ट लगा लो| इससे फफोले नहीं पड़ेंगे और त्वचा शीघ्र ही सामान्य हो जायेगी|
जो तकनीशियन इलेक्ट्रॉनिक सर्किट्स पर सोल्डरिंग करते हैं, यदि सोल्डरिंग आयरन से उनकी अंगुली या अंगूठा जल जाए तो तुरंत कोलगेट टूथपेस्ट लगा लो| त्वचा शीघ्र ही स्वस्थ हो जायेगी| कोलगेट टूथपेस्ट का अन्य कोई लाभ नहीं है|
.
दांत साफ़ करने के लिए .......
--------------------------
शुद्ध नारियल के तेल से दांतों पर नरम ब्रश कीजिये| यह अनुभूत प्रयोग है| बाईं हथेली पर पाँच-छः बूँद नारियल के तेल की लीजिये और उसमें अपनी टूथ ब्रश को तर कर लीजिये और दांतों पर हलके से ब्रश कीजिये| यह किसी भी टूथपेस्ट से अधिक प्रभावशाली है| आजकल सर्दियों में नारियल का तेल जम जाता है| अतः अंगुली से थोड़ा जमा हुआ नारियल का तेल पेस्ट की तरह ब्रश पर लगाइए और ब्रश कीजिये| आप के दांत स्वस्थ रहेंगे|
यदि आप ब्रश की जगह अंगुली से दांत साफ़ करते हैं तो नारियल के तेल की जगह सरसों के तेल का प्रयोग कीजिये| पांच-छः बूंद सरसों के तेल की और एक चुटकी भर नमक लेकर मध्यमा अंगुली से दांत साफ़ कीजिये| यह भी किसी भी टूथ पाउडर से अच्छा है|
आपके स्नानघर से कोलगेट टूथपेस्ट को हटाकर उसे आज ही रसोईघर के फर्स्ट-ऐड बॉक्स में डाल दीजिये|
.
कुछ अन्य .......
-----------
चेहरे पर भी कोल्ड क्रीम की जगह दो-चार बूँद नारियल के तेल की हथेली से रगड़कर लगाएं| त्वचा नरम रहेगी| किसी भी कोल्ड क्रीम से अधिक लाभदायक है यह विधि|

शेविंग क्रीम के स्थान पर गालों पर थोड़ा सा दूध हथेली पर लेकर रगड़ें और फिर शेव कीजिये| फर्क दिखाई देगा, ज्यादा अच्छी शेव बनेगी|
स्नान करते समय पैरों के तलुओं को अच्छी तरह साफ करें| जितने साफ़ आपके पैर रहेंगे, उसी अनुपात में आपका चेहरा चमकेगा|
.
ये सब अनुभूत प्रयोग हैं| आप प्रयोग करके देखिये और फिर विश्वास कीजिये|
धन्यवाद|
.
 

No comments:

Post a Comment