Tuesday 31 January 2017

हिंदुत्व की मेरी अवधारणा :---

हिंदुत्व की मेरी अवधारणा :---
हिंदुत्व हमारे लिए हमारे परम आदर्श भगवान श्रीराम के जीवन का अनुकरण है| हिंदुत्व निगमागम ग्रंथों व भगवत गीता का सारतत्व है| हिंदुत्व प्रभु श्री हनुमान जी की निस्वार्थ भक्ति, सेवा और साधना है| हिंदुत्व आचार्य चाणक्य की राष्ट्र साधना है| हिंदुत्व महाराणा प्रताप, महाराजा शिवाजी, महाराजा रणजीतसिंह व अन्य सहस्त्रों शूरवीरों का शौर्य और त्याग है| हिंदुत्व स्वामी विवेकानंद, महर्षि अरविन्द व अन्य अनेकानेक संतों की राष्ट्रभक्ति है| हिंदुत्व महारानी पद्मिनी जैसी लाखों सतियों का सतीत्व है| हिंदुत्व खंड खंड में बंटे इस राष्ट्र को एकात्म करने का सूत्र और इस धर्म, राष्ट्र व संस्कृति का सृजनकर्ता है| हिंदुत्व हमारा प्राण. हमारी सांस और हमारा अस्तित्व है|
ॐ ॐ ॐ ||

No comments:

Post a Comment