Monday 5 December 2016

"नौसेना दिवस" पर सभी पूर्व और वर्तमान नौसैनिकों को शुभ कामनाएँ ...

"नौसेना दिवस" पर सभी पूर्व और वर्तमान नौसैनिकों को शुभ कामनाएँ .....
> 4 दिसंबर 1971 को Operation Trident नामक अभियान चलाकर नौसेना ने पाकिस्तान के कराची बन्दरगाह पर सफल आक्रमण किया था| उस दिन की स्मृति में 4 दिसंबर को नौ सेना दिवस मनाया जाता है|
उस समय बंगाल की खाड़ी में भी नौसेना ने बहुत प्रशंसनीय कार्य किया था| नौसेना की पनडुब्बी INS Khanderi, विमान वाहक युद्धपोत INS Vikrant आदि ने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के समुद्री मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था| पाकिस्तान की एक पनडुब्बी PNS Gazi को विशाखापट्नम के बाहर डुबा दिया गया था|
.
अंग्रेजों के विरुद्ध नौसेना का विद्रोह और भारत की स्वतन्त्रता .....
> भारतीय नौसेना का आज़ादी से पूर्व का एक गौरवशाली इतिहास और है जिसे पढ़ाया नहीं जाता| सन 1946 में तत्कालीन रॉयल इंडियन नेवी के नौसैनिकों ने अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह कर दिया था जिसमें सभी अँगरेज़ अधिकारियों को कोलाबा में बंद कर उनके चारों ओर बारूद लगा दी थी| नौसैनिकों ने भारत की स्वतंत्रता के पक्ष में प्रदर्शन भी किया और बंबई (मुंबई) की सारी जनता नौसैनिकों के पक्ष में आ गयी थी| भारतीय सिपाहियों ने अन्ग्रेज़ अधिकारियों के आदेश मानने बंद कर दिए| इस घटना से अँगरेज़ इतना डर गये थे की उन्होंने भारत छोड़ने का निर्णय ले लिया|
.
भारत को आज़ाद करने का जो आधिकारिक कारण ब्रिटिश संसद में वहाँ के प्रधानमंत्री ने बताया था वह यह था कि .....
........ हिन्दुस्तानी भाड़े के सैनिकों ने अँगरेज़ अधिकारियों का आदेश मानने से मना कर दिया है और द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात ब्रिटिश सेना इतनी बुरी तरह टूट चुकी है कि उनमें भाड़े की हिन्दुस्तानी फौज को काबू में रखने का सामर्थ्य नहीं है| ......
.
अँगरेज़ एक तो क्रांतिकारियों से, और नेताजी सुभाष बोस द्वारा आज़ाद हिन्द फौज के गठन से ही डरे हुए थे| फिर नौसेना के विद्रोह से तो बिलकुल ही डर गए थे| भारतीय सैनिकों ने अँगरेज़ अधिकारियों को सलामी देना और उनका आदेश मानना बंद कर दिया था| अँगरेज़ समझ गए कि भारत में कुछ समय और रहे तो उन्हें मार-पीट कर और धक्का देकर भगा दिया जाएगा| इसलिए वे भारत के टुकड़े कर सत्ता अपने मानस पुत्रों को सौंप कर चले गए|
.
हमें झूठा इतिहास पढाया जाता है कि .... दे दी हमें आज़ादी बिना खडग बिना ढाल ..... जो कि भारत के इतिहास का सबसे बड़ा झूठ है|
.
भारत माता की जय | वन्दे मातरम् | ॐ ॐ ॐ ||

No comments:

Post a Comment