Thursday 8 December 2016

भारत का मौसम सर्वश्रेष्ठ है .....

भारत का मौसम सर्वश्रेष्ठ है ......
------------------------------
पूरी पृथ्वी पर भारत का मौसम सर्वश्रेष्ठ है| यहाँ वर्ष में अधिकतम दो या तीन बार समुद्री चक्रवात आते हैं, जिनकी भी गहनता अधिक नहीं होती| इनके प्रभाव से तटीय क्षेत्रों में खूब वर्षा होती है|
अगर हम उन विकराल समुद्री तूफानों से तुलना करें जो उत्तरी प्रशांत के पश्चिमी भाग में 180° व 100°E.की देशान्तर रेखाओं के मध्य में फिलिपीन्स सागर में उत्पन्न होते हैं तो भारत के चक्रवात उनके सामने कुछ भी नहीं हैं|
वहाँ अभी सर्दियों में एक के बाद एक महा भयावह तूफानों की श्रृंखला जन्म लेना प्रारम्भ कर देगी| ये फिलिपीन के लुज़ॉन द्वीप के पूर्वी भाग से टकराते हुए ताइवान के पास से जापान की ओर बढ़ जाते हैं| कभी तो ये जापान से टकराते हैं और कभी जापान के पास से अमेरिका के अल्युशियन द्वीप समूह की ओर बढ़ जाते हैं| इनके केंद्र के आसपास कोई जहाज आ जाए तो उसका डूबना निश्चित है| पूरा उत्तरी प्रशांत महासागर छोटे मोटे अनेक तूफानों से भर जाता है| सबसे खराब मौसम तो जापान का है|
प्रकृति ने हमें पृथ्वी पर सबसे अच्छा मौसम दिया है|
धन्य है भारत माँ | ॐ ॐ ॐ ||

No comments:

Post a Comment