Thursday 8 December 2016

यह क्रम कब तक चलता रहेगा ?

यह क्रम कब तक चलता रहेगा ?
---------------------------------
जैसे क्रिकेट के स्कोर बोर्ड पर रनों की संख्या बढती रहती है वैसे ही नित्य (ना)पाकिस्तान द्वारा भारतीय सैनिकों के मारे जाने के समाचारों से अत्यधिक पीड़ा होती है| मैं जगन्माता से प्रार्थना करता हूँ कि भारत के बाहर और भीतर के शत्रुओं का नाश करें|
.
पाकिस्तान एक नाजायज मुल्क है| इसका निश्चित रूप से नाश होगा| वर्तमान में जहाँ पाकिस्तान है वह पूरा इलाका अफगानिस्तान और कश्मीर सहित महाराजा रणजीतसिंह कि रियासत थी| आज़ादी के बाद दुष्ट अंग्रेजों ने सभी रियासतों को विकल्प दिया था भारत और पाकिस्तान में से किसी एक को चुनने का| पर महाराजा रणजीतसिंह की एकमात्र उत्तराधिकारी राजकुमारी बाम्बा सोफिया जिन्दान दिलीप सिंह की एक भी ना सुनी गयी| उसने अंग्रेजी सरकार से लेकर सभी राजे रजवाड़ों से गुहार लगाई थी कि उसके दादा के राज्य को बाँटने का अधिकार किसी को नहों है| बंटवारे के समय राजकुमारी बाम्बा को लाहौर जाने कि अनुमति भी नहीं दी गयी जो महाराजा रणजीतसिंह की राजधानी थी|
.
पूरी कहानी बहुत लम्बी है| सही इतिहास भारत की जनता से पूर्ववर्ती सरकारों ने छिपाया है| इस विषय पर माननीय श्री अश्विनी कुमार जी ने पूर्व में विस्तार से कई लेख पंजाब केसरी समाचार पत्र में लिखे हैं|
पाकिस्तान को यह नहीं भूलना चाहिए कि उसका अस्तित्व अनैतिक रूप से महान हिन्दू नायक महाराजा रणजीतसिंह की भूमि पर है|
इस दुष्ट राष्ट्र का विनाश सुनिश्चित है|
.
भारत माता की जय|| जय श्री राम !

No comments:

Post a Comment