Monday 13 February 2017

Would You Be My Valentine ? " "क्या आप मुझसे शादी करेंगे ? ....

" Would You Be My Valentine ? " "क्या आप मुझसे शादी करेंगे ?"
.
योरोप और अमेरिका में पहले कोई स्थायी विवाह नहीं करता था| लोग बिना विवाह के रखैलें रखते थे| स्त्री का महत्त्व सिर्फ एक उपयोगी वस्तु की तरह होता था, अप्रिय हो गयी तो बदल ली| वहाँ के सारे दार्शनिक और सम्राट अनेक स्त्रियाँ रखते थे| लोग पशुओं की तरह ही रहते थे| सन 478 ई. में इटली में वेलेंटाइन नाम के एक पादरी ने लोगों को समझा बुझाकर उनके विवाह करवाने आरम्भ कर दिए| वहाँ के सम्राट क्लोडियस को यह बात बुरी लगी और उसने सन 14 फ़रवरी 498 ई को सार्वजनिक रूप से वेलेंटाइन को फांसी दे दी| फांसी से पहिले उन सब को वहाँ साक्षी के रूप में खडा किया जिनका विवाह वेलेंटाइन ने करवाया था| उन सब लोगों ने वेलेंटाइन की याद में वेलेंटाइन डे मनाना आरम्भ कर दिया| वेलेंटाइन डे के सन्देश का अर्थ है .... क्या आप मुझसे विवाह करोगे? अब आप लोगों की इच्छा है आप इस वेलेंटाइन डे को कैसे मनाएँ|
.

जो लोग वेलेंटाइन दिवस मनाते हैं उन सब लडके, लडकियों और लड़कियों के नाम से फेसबुक पर खाता चलाने वाले लडकों को भी वेलेंटाइन डे की शुभ कामनाएँ ....... भगवान आपको सद्बुद्धि दे|

1 comment:

  1. बेलनटाँग दिवस .....
    पंजाब में एक पुजारी था जिसकी पत्नी उसकी नित्य बेलन से पिटाई करती थी| पड़ोसियों ने उसकी पत्नी को समझाया कि पति की पिटाई नहीं करनी चाहिए तो उसने सदा के लिए बेलन को ऊपर खूँटी पर टाँग दिया| फिर पति-पत्नी में प्रेम हो गया| उनके प्रेम की याद में लोगों ने बेलनटाँग दिवस मनाना आरम्भ कर दिया| अँगरेज़ लोगों ने इससे शिक्षा ग्रहण कर इसको "बला टली" दिवस मनाना शुरू किया जो अपभ्रंस होकर वैलेंटाइन डे हो गया|
    (यह कहानी गत वर्ष एक छोटे बच्चे ने सुनाई थी

    ReplyDelete