Monday 13 February 2017

जब तक पकिस्तान का अस्तित्व है, तब तक भारत में कभी सुख-शांति नहीं हो सकती .....

Feb.13, 2017.

जब तक पकिस्तान का अस्तित्व है, तब तक भारत में कभी सुख-शांति नहीं हो सकती .....
.
कश्मीर के कुलगाम जिले में कल शहीद हुए दो जवानों व दो नागरिकों को श्रद्धांजलि| भगवान उनको सद्गति प्रदान करे| घायल हुए जवान शीघ्र स्वस्थ हों|
आतंकवादियों के समर्थन में अलगाववादियों ने आज पूरी कश्मीर घाटी में बंद कर रखा है| जिस समय आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ चल रही थी, कई सौ लोगों की भीड़ आतंकवादियों के समर्थन में नारे लगा रही थी और सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंक रही थी| इतना अधिक भ्रमित कर रखा है पकिस्तान ने कश्मीर के लोगों को मजहब के नाम पर जैसे पकिस्तान में मिलने पर वे स्वर्ग में पहुँच जायेंगे|
.
कश्मीर के लोगों को पाकिस्तान की वास्तविकता का नहीं पता है कि पृथ्वी पर यदि कहीं कोई नर्क है तो वह पकिस्तान ही है| पाक अधिकृत कश्मीर के लोग पाकिस्तानियों के हाथों कितने दुखी हैं और नर्क की यंत्रणा झेल रहे हैं, इसका पता संभवतः कश्मीरियों को नहीं है| वहाँ के लोग पकिस्तान से मुक्ति चाहते हैं| पंजाब को छोड़कर पकिस्तान के सभी प्रांत, पाकिस्तान से मुक्त होना चाह्ते हैं|
.
पाकिस्तान जैसे कट्टर इस्लामिक देश की चीन जैसे कट्टर नास्तिक देश से मित्रता का एकमात्र कारण भारत से द्वेष है| चीन में मस्जिदों में अज़ान पर, रमजान के महीने में रोज़े रखने पर और इस्लाम की शिक्षा पर पूर्ण प्रतिबन्ध है| चीन में इमामों को सडक पर नचाया जाता है और उनसे कसम दिलवाई जाती है कि वे बच्चों को इस्लाम की शिक्षा नहीं देंगे| चीन में जो मुसलमान सरकारी कर्मचारी हैं उनसे नारे लगवाये जाते हैं कि उनका वेतन अल्लाह से नहीं बल्कि चीन की सरकार से मिलता है| आश्चर्य की बात तो यह है कि मुस्लिम जगत में कोई भी चीन के इस कदम का विरोध नही करता है| भारत के मानवाधिकारवादी भी शांत रहते हैं| दुखद बात तो यह है की भारत में पकिस्तान का विरोध करने वाले को साम्प्रदायिक की उपाधी तुरंत दे दी जाती है| पाकिस्तान एक असत्य और अन्धकार की शक्ति है, जिसका जितनी शीघ्र नाश हो जाए उतनी ही शीघ्र इस विश्व में शान्ति होगी|
.
ॐ ॐ ॐ ||

No comments:

Post a Comment