Friday 29 December 2017

क्रिसमस पर धूमधाम ....


क्रिसमस के पर्व पर ईसाई देशों में, और भारत के भी ईसाई बहुल क्षेत्रों में बड़ी बहार रहती है| २४ दिसंबर की रात को श्रद्धालू रात भर खूब क्रिसमस के विशेष भजन (Carols) गाते हैं| इस दिन को अधिकांश लोग तो अपनी मनपसंद की खूब शराब पी कर और नाच गा कर मनाते हैं| यह नाचने और गाने की परम्परा स्पेन और पुर्तगाल से चली थी जो अब सारे ईसाई विश्व में प्रचलित है| इस दिन एक दूसरे को खूब उपहार भी देते हैं| समृद्ध लोग तो इस दिन Turkey नाम के एक पक्षी विशेष का मांस पका कर ब्रेड सॉस के साथ खाते हैं| क्रिसमस के दिन शराब पी कर Turkey नाम के पक्षी का मांस ब्रेड सॉस के साथ खाना एक ईसाई परम्परा है| इस दिन अच्छी से अच्छी शराब पीने और पिलाने को अधिकाँश ईसाई लोग अपनी शान मानते हैं|
.
मैं शुद्ध शाकाहारी हूँ और शराब नहीं पीता पर एक समुदाय विशेष के अमेरिकन और इटालियन मित्रों के साथ दो बार क्रिसमस मनाई है जिन्होनें एक दूसरे को खूब उपहार दिए और रात भर अपनी भाषाओं में खूब Carols गाये| इस समुदाय के लोग इस दिन एक तरह का सत्संग भी करते हैं जिसमें कुछ समय ध्यान साधना भी करते हैं|
.
यूरोप में बेल्जियम व नीदरलैंड में और कनाडा में भी क्रिसमस मनाने का अवसर मिला है| यह दिन एक आस्था का दिन है जिसे शराब पी कर मौज मस्ती और नाच गा कर मनाते हैं|
.
सभी ईसाई मित्रों को इस दिन की शुभ कामनाएँ|


२३ दिसंबर २०१७

No comments:

Post a Comment