Friday 29 December 2017

अमेरिकी संस्कृति पूरे विश्व में क्यों छाई हुई है ? .....

अमेरिकी संस्कृति पूरे विश्व में क्यों छाई हुई है ? .....

अमेरिका एक व्यवसायिक देश है जो अपने आर्थिक और राजनीतिक हित के लिए किसी भी सीमा तक जा सकता है .... कहीं भी युद्ध करा सकता है, किसी की भी ह्त्या करा सकता है, और कहीं भी सत्ता परिवर्तन करा सकता है | वह न किसी का मित्र है और न किसी का शत्रु | जिस से उसका हित टकराता है उसका वह शत्रु है व जिस से उसको लाभ होता है वह उसका मित्र है|

मेरे दिमाग में चालीस वर्ष पूर्व एक प्रश्न था कि अमेरिकी संस्कृति पूरे विश्व पर हावी क्यों है ? इसका उत्तर भी मुझे अमेरिका जाकर ही मिला| सन १९७६ से सन १९८६ तक कई बार अमेरिका जाने का अवसर मिला|
अमेरिकी संस्कृति का एक सकारात्मक पक्ष भी है| वहाँ की सबसे बड़ी विशेषता है कि वहाँ मनुष्य की कार्यकुशलता पर ही पूरा जोर है और कार्यकुशलता का ही सम्मान है | जिस व्यक्ति में कार्यकुशलता नहीं होती उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है | जो व्यक्ति अपने कार्य में कुशल होता है उसको पूरा सम्मान मिलता है | अतः वे लोग अपने कार्य को पूरी कुशलता से करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि अन्यथा बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा और उनकी कहीं भी कोई पूछ नहीं होगी | किसी तरह का कोई आरक्षण नहीं है |
यही वहाँ की संस्कृति का एक सकारात्मक पक्ष है जिसके कारण अमेरिका पूरे विश्व पर हावी है|
पता नहीं वह दिन भारत में कब आयेगा जब यहाँ व्यक्ति की कार्यकुशलता का सम्मान होगा|

ॐ तत्सत् ! ॐ ॐ ॐ !!
१० दिसंबर २०१७

1 comment:

  1. "कार्य कुशलता" ..... अमेरिका की सफलता का एकमात्र रहस्य .....
    ------------------
    अमेरिका एक व्यवसायिक देश है जो अपने आर्थिक और राजनीतिक हित के लिए किसी भी सीमा तक जा सकता है .... कहीं भी युद्ध करा सकता है, किसी की भी ह्त्या करा सकता है, और कहीं भी सत्ता परिवर्तन करा सकता है| वह न किसी का मित्र है और न किसी का शत्रु| जिस से उसका हित टकराता है उसका वह शत्रु है व जिस से उसको लाभ होता है वह उसका मित्र है|
    .
    अमेरिकी संस्कृति का एक सकारात्मक पक्ष भी है| वहाँ की सबसे बड़ी विशेषता है कि वहाँ मनुष्य की कार्यकुशलता पर ही पूरा जोर है और कार्यकुशलता का ही सम्मान है| जिस व्यक्ति में कार्यकुशलता नहीं होती उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है| जो व्यक्ति अपने कार्य में कुशल होता है उसको पूरा सम्मान मिलता है| अतः वे लोग अपने कार्य को पूरी कुशलता से करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि अन्यथा बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा और उनकी कहीं भी कोई पूछ नहीं होगी| किसी तरह का कोई आरक्षण नहीं है |
    .
    यही वहाँ की संस्कृति का एक सकारात्मक पक्ष है जिसके कारण अमेरिका पूरे विश्व पर हावी है| पता नहीं वह दिन भारत में कब आयेगा जब यहाँ व्यक्ति की कार्यकुशलता का सम्मान होगा|
    ॐ तत्सत् ! ॐ ॐ ॐ !!

    ReplyDelete