Friday 29 December 2017

भारत सरकार के समक्ष चुनौतियाँ .....

भारत सरकार के समक्ष चुनौतियाँ .....
 .
गुजरात के चुनाव भाजपा के लिए निद्रा से जगाने वाली एक चेतावनी है| सब कुछ अर्थव्यवस्था, विकास और नरेन्द्र मोदी ही नहीं हैं जो निःसंदेह भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री हैं| पर यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्हें हिन्दुओं ने एक विशेष अपेक्षा के साथ चुना है| कांग्रेस का शासन हिन्दुओं के प्रति घृणा से भरा और पूर्णतः दुर्भावनापूर्ण था| भाजपा को हिन्दुओं की इन अपेक्षाओं को पूर्ण करना ही पड़ेगा .....
 .
(१) हिन्दू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति, (२) हिन्दुओं को अपने शिक्षण संस्थानों में अपना धर्म पढ़ाने की छूट, (३) राम मंदिर का निर्माण, (४) धारा ३७० को हटाना, (५) सामान नागरिक संहिता, (६) सनातन संस्कृति का सम्मान, आदि आदि|
 .
सन २०१९ के आम चुनावों से पूर्व भाजपा सरकार को अपने अस्तित्व की रक्षा हेतु हिन्दुओं की इन भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी अपेक्षाओं को पूर्ण करना ही होगा|
 .
सभी को यह पता है कि भारत की भ्रष्ट नौकरशाही और विदेशों से नियंत्रित प्रेस भारत में किसी भी प्रकार के विकास के विरुद्ध है| भारत में भारी भ्रष्टाचार अभी भी है, और हर कदम पर घूस देनी पड़ती है|
 .
साफ़ सुथरी सडकें और बड़ी बड़ी इमारतें ही विकास नहीं हैं| वास्तविक विकास है ..... भारत के नागरिकों का उन्नत चरित्रवान, राष्ट्रभक्त, और कर्तव्यनिष्ठ होना| विकास व्यक्ति के भीतर है, बाहर नहीं| निज आत्मा का विकास ही वास्तविक विकास है|
 .
ॐ तत्सत् ! ॐ ॐ ॐ !!
२१ दिसंबर २०१७

No comments:

Post a Comment