Tuesday 5 December 2017

आजकल एक हिन्दुद्रोही राजनेता स्वयं को ब्राह्मण बता रहे हैं .....

आजकल एक हिन्दुद्रोही राजनेता स्वयं को ब्राह्मण बता रहे हैं | उनसे अनुरोध है कि वे अपना ऋषिगौत्र, प्रवर, वेद, शाखा और सूत्र भी बताने का कष्ट करें | इनका ज्ञान हर ब्राह्मण को होता है | यह भी बताएँ कि उनका यज्ञोपवीत संस्कार कब, कहाँ और किस आचार्य के द्वारा हुआ था ? यह भी बताएँ कि क्या उन्होंने अपने जीवन में कभी गायत्री मन्त्र का जाप किया है, जिसके बिना ब्राह्मण अपने धर्म से च्युत हो जाता है | क्या उन्होंने कभी संध्याकर्म किया है ?

ब्राह्मण के लिए नित्य कम से कम एक माला गायत्री जप अनिवार्य है, जिसके बिना वह ब्राह्मण नहीं रहता | आचार्यों ने ब्राह्मण के लिए नित्य कम से कम दस माला गायत्री जप करने का विधान बताया है, पर एक माला तो किसी भी परिस्थिति में अनिवार्य है | ॐ ॐ ॐ !!

No comments:

Post a Comment