Tuesday 5 December 2017

क्या पाकिस्तान की बर्बादी के लिए श्री नरेन्द्र मोदी जिम्मेदार हैं ? .....

क्या पाकिस्तान की बर्बादी के लिए श्री नरेन्द्र मोदी जिम्मेदार हैं ? .....
.
पिछले दिनों यू ट्यूब पर संयोग से कुछ पाकिस्तानी समाचार चैनलें देखी थीं, सब की सब सिर्फ नरेन्द्र मोदी जी को गालियाँ देकर अपनी स्थिति पर रो रही थीं| वास्तव में वहाँ की स्थिति बड़ी विकट है| वे लोग अपनी बर्बादी के लिए श्री नरेन्द्र मोदी को ही ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं|
.
उस देश पर इतना कर्जा है जो वह कभी भी नहीं उतार सकता| न तो कोई वहाँ निवेश को तैयार है और न ही वर्ल्ड बैंक कोई नया कर्जा दे रहा है| वहाँ विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा है| सारे राजनेता और वरिष्ठ सैनिक अधिकारी अरबपति हो चुके हैं, उनके रुपये विदेशी बेंकों में हैं| आम आदमी अपनी रोजी रोटी के लिए पिस रहा है|
.
क़ुरबानी के नाम पर सारी गायों को वे मारकर खा चुके हैं अतः ताजे दूध की उपलब्धि नहीं है| ऑस्ट्रेलिया से सूखा दूध पाउडर मंगाकर उसको घोलकर दूध बनाते हैं और बेचते हैं| अमेरिका ने बीच में रुपये देने बंद कर दिए तो पाकिस्तान के पास दूध पाउडर खरीदने के लिए रूपये ही नहीं रहे अतः वहाँ हाहाकार मच गया| बच्चों के लिए भी दूध नहीं रहा| अमेरिका के आगे हाथ-पैर जोड़े तब अमेरिका से मिले पैसों से उन्होंने दूध पाउडर खरीदा और बच्चों को दूध मिलना शुरू हुआ|
.
वहाँ जिहादी आतंकवाद के अलावा और कोई उद्योग धंधे नहीं रहे हैं| चीन ने बहुत अधिक ब्याज दर पर पकिस्तान को कर्ज दिया है जिस से सड़कें बनी हैं| पर उन सडकों पर चीन का ही अधिकार है| चीन वहाँ खूब निवेश कर रहा है पर साथ साथ जमीनों पर भी अधिकार कर रहा है|
.
वर्ल्ड बैंक उधार दिए पैसे बापस माँग रहा है पर चुकाने के लिए पकिस्तान के पास रुपये हैं नहीं, सिर्फ परमाणु बम हैं| परमाणु बम किस काम आयेंगे? कौन उन से डरता है? हो सकता है उधार चुकाने के लिए पकिस्तान को कराची बंदरगाह नीलाम करना पड़े|
.
भारत ने ईरान में चाबहार बंदरगाह क्या खोल दिया, अफगानिस्तान से होने वाला पाकिस्तान का व्यापार एक चौथाई रहा गया| पाकिस्तान की युवा पीढी हिसाब माँग रही है तो उनको कहा जा रहा है कि कश्मीर के लिए कुर्बानी करो|
.
पाकिस्तानी वित्तमंत्री का खाता सीज कर दिया गया है और वे लन्दन के एक अस्पताल में भर्ती हैं| पाकिस्तान में सब्जियाँ बहुत मंहगी हैं, टमाटर साढ़े चार सौ से पाँच सौ रूपये किलो बिक रहा है| पाकिस्तान की हालत ऐसी है कि वह सिर्फ अमेरिकी मदद पर टिका हुआ है|
.
पाकिस्तान एक विफल देश है जो अपने आप ही टूट कर बिखर जाएगा| पाकिस्तान का अन्त निकट है| अगले दो-तीन वर्षों में पकिस्तान की स्थिति सोमालिया जैसे भूखे नंगे देश की सी हो जायेगी| उनके पास सिर्फ एटम बम रहेंगे जिनसे वे अपनी प्रजा का तो पेट भर नहीं सकेंगे पर भारत पर आक्रमण कर सकते हैं| अपनी जनता का ध्यान बँटाने के लिए वे दिन रात मोदी को और भारत को गालियाँ देते रहते हैं|

क्या भारत और श्री नरेन्द्र मोदी उनकी विफलता के लिए जिम्मेदार हैं? क्या यह उनके कर्मों का फल नहीं है?
.
हे प्रभु, ऐसे पैशाचिक विचारों वाले पड़ोसी देश से भारत की रक्षा करो| भारत की जनता भी पकिस्तान के नापाक इरादों से सचेत रहे |
.
ॐ तत्सत् | ॐ ॐ ॐ !!
.
पुनश्चः : मैंने जो कुछ भी लिखा है वह पाकिस्तानी समाचार माध्यमों से प्राप्त समाचारों का ही सार है| अपनी और से कुछ भी नहीं लिखा है |

No comments:

Post a Comment