Friday 7 October 2016

जीवन में जो सर्वश्रेष्ठ आप कर सकते हैं, वह करें .....

जीवन में जो सर्वश्रेष्ठ आप कर सकते हैं, वह करें| हर कार्य पूरी निष्ठा और यथासंभव पूर्ण कुशलता से करें| दुसरे क्या कर रहे हैं इस पर ध्यान न दें, ध्यान अपने कार्य पर ही रखें जो सर्वश्रेष्ठ हो|
.
कई लोगों में फ़िल्मी कलाकारों को देवता की तरह पूजा जाता है, यह गलत है| अधिकाँश फ़िल्मी लोग अत्यधिक घटिया स्तरहीन ओछे विचारों के होते हैं|
मेरे भी एक मित्र हैं जो फिल्मी दुनियाँ में एक संगीतकार और गीत लेखक हैं| उनका दूरभाष आता रहता है जिनमें उनकी पीड़ा व्यक्त होती है| फ़िल्मी नटों, भांडों को अपना आदर्श मत बनाइये|
.
देश के अधिकाँश राजनेता भी घटिया हैं जो हमारे आदर्श नहीं हो सकते| एक नेता ने तो आज देश के प्रधानमंत्री को सैनिकों के खून का दलाल बताया, जिसे पढ़कर तरस आया कि कैसे कैसे नेता हैं जो हमारे देश के दुर्भाग्य हैं| लोग फिर भी उनके पीछे पीछे भागते हैं|
.
भगवान से समष्टि और राष्ट्र के हित की प्रार्थना कीजिये| वर्त्तमान समय के दुष्प्रभाव से स्वयं को बचाएँ| जो भी होगा वह अच्छा ही होगा|
ॐ ॐ ॐ !!

No comments:

Post a Comment