Wednesday 6 May 2020

समय परिवर्तनशील है ....

समय परिवर्तनशील है, कालचक्र तीब्रगति से आगे बढ़ रहा है| कोरोना-वायरस जैसे अदृश्य परजीवी ..... सनातन भारतीय संस्कृति के उपहास और विनाश का फल हैं| इसका समाधान भी भारत की सनातन संस्कृति से ही होगा| अमेरिका जैसी सभी महाशक्तियाँ अपने घुटनों पर हैं| जहाँ रोमन साम्राज्य था वह इटली कराह रहा है| जहाँ सल्तनत-ए-उस्मानिया (ओटोमन साम्राज्य) थी वह तुर्की अपनी विवशता से हाथ मसोस रहा है| जहाँ कभी सूर्यास्त नहीं होता था वह हकूमत-ए-बरतानिया (ब्रिटेन) भी अपने षडयंत्रों में ही अपना अस्तित्व ढूँढ रहा है| जिसने यह वायरस छोड़कर पूरी दुनियाँ की अर्थव्यवस्थाओं को विफल कर दुनियाँ पर राज करने का स्वप्न देखा है, वह चीन सब की गालियाँ खा रहा है| एक मामूली से जीव ने सब को उन की औकात दिखा दी है| इन सब आसुरी शक्तियों का प्रभाव भारत से नष्ट होगा| भारत में व्याप्त असत्य और अंधकार की शक्तियों का अस्तित्व नहीं रहेगा| भारत फिर से उठेगा| यहाँ की कालजयी संस्कृति पुनश्च जागृत होगी| भारत अखंड होगा, सनातन धर्म का पुनरोत्थान और वैश्वीकरण होगा| हमें अपनी जड़ों की ओर बापस लौटना होगा| भारत माता की जय||
३१ मार्च २०२० 

No comments:

Post a Comment