Thursday 26 December 2019

जो चुनावों में वोट नहीं डालते वे हमारी दुर्दशा के लिए जिम्मेदार है .....

हमारी दुर्दशा के लिए मैं उन लोगों को जिम्मेदार मानता हूँ जो चुनावों में वोट नहीं डालते| उन लोगों के कारण ही हमारा लोकतंत्र विफल है| हिंदुओं में सिर्फ जो तथाकथित दलित वर्ग है, वह ही शत-प्रतिशत मतदान करता है| मुसलमान भी शत-प्रतिशत मतदान करते हैं| हिंदुओं में पचास प्रतिशत सवर्ण हिन्दू ही मतदान करते हैं, पचास प्रतिशत तो घर से बाहर ही नहीं निकलते| इसलिए सवर्ण हिंदुओं की कोई कीमत नहीं है|जिनके मत अधिक होते हैं, उनकी ही कद्र होती है| मुसलमानों का वोट बैंक है और दलितों का भी है, पर सवर्ण हिंदुओं का नहीं है|
लोकतंत्र मतदाताओं द्वारा, मतदाताओं के लिए, मतदाता का ही शासन होता है| राजनेताओं को भी इस बात का पता है कि सवर्ण हिंदुओं का कोई वोट बैंक नहीं है, इसलिए वे मुसलमानों का तुष्टीकरण करते है और दलितों की हर बात मान कर उनका आरक्षण बढ़ा देते हैं| सवर्ण हिन्दू सिर्फ शोर मचा कर ही रह जाते हैं| जब तक सवर्ण हिन्दू अपना वोट बैंक नहीं बढ़ाते तब तक उनकी कोई कद्र नहीं होगी|
कृपा शंकर
१० दिसंबर २०१९

1 comment:

  1. देशहित सर्वोपरी है| भारत को सीरिया बनाने का जिहादी प्रयास कभी सफल नहीं होगा| मैं पूरे हृदय से वर्तमान भारत सरकार और दिल्ली पुलिस के पक्ष में हूँ और उनकी सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूँ|

    देश के कई भागों में, विशेषकर दिल्ली में जो हो रहा है यह कोई आंदोलन नहीं, एक जिहादी उन्माद है, भारत में कानून-व्यवस्था को समाप्त कर, वर्तमान भारत सरकार को गिराने का| इस गुंडागर्दी और उपद्रव के पीछे आपराधिक तत्वों का हाथ है, जिन्हें बहुत अधिक सख्ती से कुचल देना चाहिए| यह कैसा उपद्रव है जिसमें पुलिस पर पत्थर और लाठियों से प्रहार हो रहा है, बसों, रेलगाड़ियों, रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक संपत्ति को जलाया जा रहा है| दिल्ली की एक बस में सवार यात्रियों को जिंदा जलाने का प्रयास हुआ है| "हिंदुओं से छीनकर आज़ादी लेंगे" जैसे खतरनाक नारे लगाए जा रहे हैं| यह पूरी तरह से एक भयानक षडयंत्र है, जिस में विदेशी शक्तियों का हाथ भी हो सकता है|

    देश में सुख-शांति हो| देश खूब प्रगति करे| देश में कहीं भी कोई अराजकता न हो| आसुरी शक्तियों का पराभव हो, धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो| भारत माता की जय| हर-हर-महादेव !

    ReplyDelete