Thursday 26 December 2019

जबतक हम प्रकाशमान हैं, पूरी समष्टि ही प्रकाशमान है ....

सारी सृष्टि का अंधकार मिलकर भी एक छोटे से दीपक के प्रकाश को नहीं बुझा सकता| चारों ओर से प्राप्त हो रहे नकारात्मक समाचारों को पढ़कर मन लगभग पक्का मान लेता है कि समय बुरा है, विश्व-देश-समाज की स्थिति बुरी है| किन्तु ऐसा नहीं है| भगवान वासुदेव सर्वत्र हैं, उन का ध्यान करो|
>>>>> जबतक हम प्रकाशमान हैं, पूरी समष्टि ही प्रकाशमान है <<<<<
अपने कूटस्थ चैतन्य को ज्योतिर्मय परमात्मा की दिव्य ज्योति से आलोकित रखें| जब भी समय मिले, अपने चैतन्य में ओंकार के रूप में निरंतर प्रवाहित हो रही परमात्मा की वाणी को सुनें| हम आलोकमय होंगे तो पूरी सृष्टि आलोकित होगी| ॐ तत्सत् ॐ ॐ ॐ ||
कृपा शंकर
९ दिसंबर २०१९

No comments:

Post a Comment