Sunday 31 March 2019

देश में हरामखोरी की आदत न डालें .....

देश में हरामखोरी की आदत न डालें अन्यथा देश में वेनेज़ुएला जैसी स्थिति उत्पन्न हो जायेगी| वेनेज़ुएला दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में बहुत बड़ा देश है, जहाँ की जनसंख्या भी अधिक नहीं है| वहाँ भगवान का दिया सब कुछ है .... उपजाऊ भूमि, पर्याप्त जल और विश्व में खनिज तेल का सबसे बड़ा भण्डार| पर वहाँ अब स्थिति यह है कि भयानक भुखमरी और मारकाट मची हुई है|
वहाँ तेल के निर्यात से इतना धन बन जाता था कि वहां की सरकार ने जनता के लिए सब कुछ मुफ्त में कर दिया| वहाँ किसानों ने अनाज उगाना बंद कर दिया, मजदूरों ने मजदूरी करनी बंद कर दी क्योंकि राशन में अनाज, फल, सब्जी, दवाइयाँ आदि सब दूसरे देशों से आयातित होकर निःशुल्क मिल जाती थी| लोगों में काम करने की आदत ही समाप्त हो गयी| लोगों को बिना काम किये ही मुफ्त में मोटा वेतन मिल जाता था|
दुनियाँ में जब तेल के दाम गिरे तो सरकारी तेल कंपनियों की हालत खराब हो गयी| सरकार ने उधार में बाहर से राशन-पानी मंगाना शुरू किया अब यह स्थिति है कि कोई उस देश को कुछ भी देने की स्थिति में नहीं है| लोग एक रोटी के लिए एक दूसरे की ह्त्या कर रहे हैं| यह सब हुआ है लोगों को मुफ्तखोर बनाने से| लोग मेहनत करना, खेती करना और उद्योग-धंधे लगाना भूल चुके हैं|
यहाँ जैसे चुनावी वादे किये जा रहे हैं उनसे यह देश कहीं वेनेज़ुएला न बन जाए|

२७ मार्च २०१९

No comments:

Post a Comment