Sunday 31 March 2019

भारत क्यों पराधीन हुआ?

भारत क्यों पराधीन हुआ? इस विषय पर मैनें खूब चिंतन किया है और जिन निष्कर्षों पर पहुँचा हूँ, उनका अति संक्षेप में यहाँ वर्णन कर रहा हूँ|
.
वह समय ही खराब था| समाज में कई सद्गुण विकृतियाँ आ गयी थीं| समाज व राष्ट्र की अवधारणा व चेतना ही प्रायः लुप्त हो गयी थी| यह मान लिया गया कि राष्ट्ररक्षा का कार्य सिर्फ क्षत्रियों का ही है| जो भी विजेता होता उसी की आधीनता आँख मीच कर स्वीकार कर ली जाती| क्षत्रिय राजा भी निजी स्वार्थों के कारण संगठित न होकर बिखरे बिखरे ही रहे और कुछ ने तो आतताइयों का साथ भी दिया| क्षत्रिय राजाओं में भी समाज-हित और राष्ट्र-हित की चेतना धीरे धीरे लुप्त हो गयी| जिनमें यह चेतना थी वे असहाय हो गए| यदि सारा समाज और राष्ट्र एकजुट होकर आतताइयों का प्रतिकार करता तो भारत कभी भी पराधीन नहीं होता, और भारत की ओर आँख उठाकर देखने का भी किसी में साहस नहीं होता|
.
अब बीता हुआ समय तो बापस आ नहीं सकता, जो हो गया सो हो गया| अब इसी क्षण से हम इस दिशा में अपना सर्वश्रेष्ठ क्या कर सकते हैं, इस पर ही विचार करना चाहिए| हमारा राष्ट्र एक है| राष्ट्र की एकता कैसे बनी रहे, व राष्ट्र कैसे शक्तिशाली और सुरक्षित रहे, सिर्फ इस पर ही विचार करना चाहिए|
.
वर्तमान परिस्थितियों में राष्ट्र की सुरक्षा और कल्याण की क्षमता सिर्फ और सिर्फ माननीय श्री नरेन्द्र मोदी में ही है| अन्य किसी भी अन्य राजनेता में यह समझ नहीं है| अतः अपने सारे निजी स्वार्थ और मतभेद भुलाकर राष्ट्र-हित में हमें अपना अमूल्य मत भाजपा को ही देना चाहिए| भाजपा को दिया गया हर मत श्री नरेन्द्र मोदी को ही है|
.
जय जननी, जय भारत ! वन्दे मातरं ! भारत माता की जय !
३० मार्च २०१९

पुनश्चः :--- उपरोक्त विषय पर मैंने इतिहास और तत्कालीन परिस्थितियों का खूब अध्ययन भी किया है, विश्व के अनेक देशों का भ्रमण भी किया है, और खूब स्वतंत्र चिंतन भी किया है| जो भी लिखा है वह मेरे अपने निजी अनुभवजन्य विचार हैं|

1 comment:

  1. भारत में लोग सुखी थे क्योंकि वे संतुष्ट थे| अन्न की कोई कमी नहीं थी| देश में अन्न की प्रचुरता हो, और जीवन में संतोष हो| संतोष के लिए आध्यात्म की ओर रुझान करना होगा| मार्क्सवादी देशों का जीवन मैनें प्रत्यक्ष देखा है| वह व्यवस्था सबसे अधिक असंतोष उत्पन्न करती है| ऐसे ही धर्मं-निरपेक्ष व्यक्ति भी जीवन में कभी सुखी नहीं हो सकता| हमें भारतीय मूल्यों की ओर लौटना होगा| सता में ऐसे ही शासक वर्ग को लाना होगा जिसे इस देश की संस्कृति और अस्मिता से प्रेम हो|

    ReplyDelete