Wednesday 12 September 2018

धर्म का उद्देश्य क्या है ?

धर्म का उद्देश्य क्या है ?
विदेशों में यह प्रश्न मैनें अनेक लोगों से पूछा है कि धर्म का उद्देश्य क्या है? प्रायः सभी का इनमें से ही एक उत्तर था ..... (१) एक श्रेष्ठतर मनुष्य बनना, (२) जन्नत यानि स्वर्ग की प्राप्ति, (३) आराम से जीवनयापन यानि सुख, शांति और सुरक्षा|
.
भारत में भी अनेक लोगों से मैनें यह प्रश्न किया है| अधिकाँश लोगों का उत्तर था कि .... बच्चों का पालन पोषण करना, दो समय की रोटी कमाना, कमा कर घर में चार पैसे लाना आदि ही धर्म है| यदि भगवान का नाम लेने से घर में चार पैसे आते हैं तब तो भगवान की सार्थकता है, अन्यथा भगवान बेकार है| अधिकाँश लोगों ने भगवान को एक साधन बताया है जो हमें रुपये पैसे प्राप्त कराने योग्य बनाता है, साध्य तो यह संसार है|
.
भारत के कुछ अति अति अल्पसंख्यक नगण्य लोगों के अनुसार परमात्मा की प्राप्ति यानि परमात्मा को उपलब्ध होना ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य है|
१० सितम्बर २०१८ 

No comments:

Post a Comment