Sunday 10 June 2018

एक अंतर्राष्ट्रीय षडयंत्र के अंतर्गत भारत से गौवंश समाप्त किया जा रहा है ....

एक अंतर्राष्ट्रीय षडयंत्र के अंतर्गत भारत से गौवंश समाप्त किया जा रहा है, ताकि .....
.
(१) भारत को यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से उनके दूध का आयात करना पड़े| चीन में गौवंश पूरी तरह समाप्त हो गया है| वहाँ गायें बची ही नहीं है| सोयाबीन से दूध बनाते हैं, और बाहर से मिल्क पाउडर का आयात करते हैं| बिलायती गायों का दूध गुणवत्ता में अच्छा नहीं होता| भारत की देशी नस्ल की गायों को अमेरिका ने अच्छी खुराक देकर अधिक दूध देने वाली गाय बना दिया है जिसका दूध और गायों के दूध से चार गुना अधिक मंहगा है| पकिस्तान में भी सब गायों को मारकर खा गए हैं| अब वहाँ के बच्चों को दूध ही नहीं मिलता| ऑस्ट्रेलिया और डेनमार्क से मिल्क पाउडर आयात कर के पाउडर को घोल कर घोलकर दूध बना कर बच्चों को पिलाते हैं|
.
(२) बिलायती गायों के बैल किसी काम के नहीं होते| उनको खेती के काम में नहीं ला सकते| देशी गौवंश समाप्त हो जाएगा तो खेती के लिए बैल ही नहीं मिलेंगे| फिर डीजल इंजनों से चलने वाले ट्रेक्टरों से ही खेती करनी पड़ेगी, जिसके लिए तेल अरब देशों से खरीदना पडेगा| दुनिया से तेल भी बीस-तीस साल में समाप्त होने वाला है| फिर भारत की कमर टूट जायेगी, ऐसी उनकी सोच है|

No comments:

Post a Comment