Sunday, 22 March 2026

हमारे राष्ट्र की अस्मिता -- शाश्वत सत्य सनातन-धर्म है ---

 हमारे राष्ट्र की अस्मिता -- शाश्वत सत्य सनातन-धर्म है, जो सदा अक्षुण्ण रहेगा। सारी सृष्टि इसके नियमों से चल रही है। जब इस पर मर्मांतक प्रहार होते हैं, तब हमारा सर्वोपरी कर्तव्य -- राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा करना है। हमें कोई मुक्ति नहीं चाहिए क्योंकि हम तो नित्यमुक्त हैं। सारे बंधन भ्रम हैं। नित्यमुक्त को मुक्ति की कैसी कामना?

इस राष्ट्र का ब्रह्मतेज और क्षात्रत्व हम जागृत करेंगे, यह हम सबका संकल्प है। इस राष्ट्र को अन्धकार व असत्य से मुक्त करायेंगे। हम जीयेंगे तो स्वाभिमान और आत्मगौरव से, अन्यथा नहीं रहेंगे। ॐ ॐ ॐ !!
कृपा शंकर
२२ मार्च २०२६

No comments:

Post a Comment