Sunday 22 May 2022

क्या जीवन में परमात्मा की कोई आवश्यकता है? ---

 क्या जीवन में परमात्मा की कोई आवश्यकता है?

.
अधिकांश लोग कहते हैं कि हमारे पास परमात्मा पर ध्यान के लिए, साधना के लिए, भजन के लिए समय नहीं है| कुछ लाभ होता है या घर में उससे चार पैसे आते हैं तो कुछ सोचें भी अन्यथा क्यों समय नष्ट करें| यह तो निठल्ले लोगों का काम है|
दूसरे कुछ लोग कहते हैं कि जब तक हाथ पैर चलते हैं तब तक खूब पैसे कमाओ, अपना और अपने परिवार व बच्चों का जीवन सुखी करो| जब खाट पकड़ लेंगे तब भगवान को याद करेंगे|
तीसरी तरह के लोग होते हैं कि अभी हमारा समय नहीं आया है| जब समय आयेगा तब देखेंगे|
चौथी प्रकार के लोग हैं जो कहते हैं कि अभी जिंदगी में कुछ मजा, मौज-मस्ती की ही नहीं है| मौज मस्ती से दिल भरने के बाद सोचेंगे|
पांचवीं तरह के लोग हैं जो कहते हैं कि जैसा हम विश्वास करते या सोचते हैं, वह ही सही है, बाकि सब गलत| हमारी बात ना मानो तो तुम जीने लायक ही नहीं हो|
>
उपरोक्त सभी को सादर नमन|
दुनिया अपने हिसाब से अपने नियमों से चल रही है, और चलती रहेगी| कौन क्या सोचता है और क्या कहता है क्या इसका कोई प्रभाव पड़ता है?
>
जीवन में एक ही पाठ निरंतर पढ़ाया जा रहा है, वह पाठ शाश्वत है| जो नहीं सीखते हैं, वे प्रकृति द्वारा सीखने को बाध्य कर दिए जाते हैं|
भगवान हो या ना हो, विश्वास करो या मत करो कोई अंतर नहीं पड़ता|
किसी से प्रभावित हुए बिना अपना कार्य करते रहो| प्रकृति सब कुछ सिखा देगी|
ॐ नमः शिवाय | ॐ ॐ ॐ ||
२२ मई २०१५

No comments:

Post a Comment