Thursday 15 July 2021

हिन्दू, हिन्दुत्व व हिन्दू राष्ट्र क्या है? ---

 जो अन्य मतावलंबी हिन्दू बनना चाहते हैं, उन्हें हिन्दू धर्म में सप्रेम सादर स्वीकार कीजिए। विश्व में कहीं भी जो कोई स्वयं को हिन्दू मानता है, उसे हमें भी हिन्दू मानना चाहिये। जिन के पूर्वज हिन्दू थे और जिन्हें बलात् अपना धर्म छोड़ना पड़ा, उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए कि वे घर-बापसी कर अपने पूर्वजों का धर्म स्वीकार करें। घर-बापसी करने वालों का स्वागत करना चाहिए।

हिन्दू, हिन्दुत्व व हिन्दू राष्ट्र क्या है? ---
------------------------------
(१) हिन्दू :-- जो भी व्यक्ति आत्मा की शाश्वतता, पुनर्जन्म, कर्मफलों व ईश्वर के अवतारों में आस्था रखता है, वह हिन्दू है, चाहे वह पृथ्वी के किसी भी भाग पर किसी भी देश में रहता है|
.
(२) हिन्दुत्व :-- हिन्दुत्व एक ऊर्ध्वमुखी भाव है जो निज जीवन में परमात्मा को व्यक्त करता है| हिन्दुत्व है हिंसा से दूरी| मनुष्य का लोभ और अहंकार हिंसा हैं, जिनसे मुक्ति परमधर्म अहिंसा है|
.
(३) हिन्दू राष्ट्र :-- 'हिन्दू राष्ट्र' ऐसे व्यक्तियों का समूह है जो निज जीवन में परमात्मा को व्यक्त करना चाहते हैं, चाहे वे पृथ्वी के किसी भी भाग में रहते हों|
.
"सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्॥"
"सर्वेषां मङ्गलं भूयात् सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद्दुःखभाग्भवेत्॥"
सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय के साक्षी बनें और किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े।
.
इन्हीं मंगलकामनओं के साथ आपका दिन मंगलमय हो। ॐ तत्सत् !!
कृपा शंकर
७ मई २०२१

No comments:

Post a Comment