Thursday 24 January 2019

मुझे भविष्य के बारे में कुछ ऐसा लग रहा है ....

मुझे भविष्य के बारे में कुछ ऐसा लग रहा है ....
.
(१) कोई तृतीय विश्वयुद्ध नहीं होगा| मनुष्य जाति का विनाश बिना युद्ध लड़े कृत्रिम बुद्धि के उपयोग से ही हो जाएगा| बहुत कम लोग बचेंगे| ऐसी तकनीक इस समय अमेरिका, रूस, जापान व चीन के पास है| इस तकनीक का निरंतर विकास हो रहा है| इस समय चीन और अमेरिका ने विश्व का संतुलन बना रखा है| विज्ञानमय लोक से एक नई जाति का अवतरण भी पृथ्वी पर हो सकता है, वह जाति अति उन्नत होगी जो मनुष्यों का स्थान ले सकती है| हो सकता है मनुष्य वैसे ही लुप्त हो जाएँ जैसे पृथ्वी से कभी डायनासुर हुए थे| मनुष्य जाति अपने उद्देश्य में विफल रही है| विश्व में इस समय ऐसे १० अति गुप्त संगठन हैं जो पूरी मानवता को समाप्त कर अपना राज्य स्थापित करना चाहते हैं, वे अपने उदेश्य में सफल नहीं होंगे|
.
(२) विज्ञान की अकल्पनीय प्रगति हमारी सोच से भी बहुत अधिक होगी| मनुष्य की बौद्धिक और आध्यात्मिक प्रगति भी खूब होगी|
.
(३) भारत में हिन्दू चेतना निरंतर दिन-रात बढ़ेगी| इसमें कोई रुकावट नहीं आयेगी| सभी हिन्दू (धर्म-निरपेक्षों को छोड़कर) संगठित हो जायेंगे| भविष्य में भारत एक आध्यात्मिक राष्ट्र होगा|
.
(४) भारत और चीन में कभी युद्ध नहीं होगा| ये दोनों देश एक दिन फिर से परम मित्र बन जायेंगे|
.
(५) एक प्रचंड दुर्धर्ष आध्यात्मिक शक्ति भारत का उत्थान करेगी| भारत एक महाशक्ति होगा| असत्य और अन्धकार की शक्तियों का पराभव होगा|
.
फिर आगे भी कभी अवसर मिला तो और लिखूंगा| धन्यवाद !
भारत माता की जय|

२१ जनवरी २०१९

No comments:

Post a Comment