Sunday 11 February 2018

यह जातिवाद और तुष्टिकरण एक दिन इस राष्ट भारत को नष्ट कर देगा .....

यह जातिवाद और तुष्टिकरण एक दिन इस राष्ट भारत को नष्ट कर देगा .....
.
भारत को विखंडित करके नष्ट करने का अर्थ है ...सनातन धर्म को नष्ट करना| सनातन धर्म नष्ट हुआ तो शीघ्र ही इस पृथ्वी पर मनुष्य जाति भी अंततः आपस में लड़कर नष्ट हो जायेगी| वह महाप्रलय का आरम्भ होगा जिसमें कोई नहीं बचेगा| फिर नए सिरे से ही सृष्टि बसेगी| इस पृथ्वी पर कभी डायनासोर ही थे, जैसे वे नष्ट हुए वैसे ही मनुष्य भी नष्ट हो जायेंगे| अब जैसे डायनासोर के अवशेष मिलते हैं, वैसे ही मनुष्यों के भी अवशेष ही मिलेंगे| फिर हो सकता है दूसरे किसी ग्रह से मनुष्यों से भी अधिक उन्नत व अधिक गुणों से संपन्न कोई अतिमानुषी जाति यहाँ आकर बसे| वे भी यही पढेंगे कि इस पृथ्वी पर कभी मनुष्य जाति रहती थी जिनमें इतना ईर्ष्या, द्वेष और अहंकार था कि वे आपस में लड़कर नष्ट हो गए| हो सकता है वे अतिमानुषी किसी सूक्ष्म लोक से यहाँ भौतिक रूप से रूपांतरित होकर रहें, पर वे होंगे किसी विज्ञानमय लोक के ही, ऐसा मुझे लगता है| जैसे इस समस्त सृष्टि में हम इस भौतिक सृष्टि के हैं, वैसे ही प्राणिक, मनोमय, विज्ञानमय और आनन्दमय सृष्टियाँ भी हैं जो इस भौतिक जगत से बहुत बड़ी हैं|
.
मेरी बात का अभी तो सब उपहास उड़ा सकते हैं पर अपने कर्म फलों से कोई नहीं बच सकता| परमात्मा का अनुग्रह ही मनुष्यों को बचा सकता है, अन्यथा यह महाविनाश निश्चित है| मनुष्य सिर्फ अपनी मृत्यु से ही डरता है, अन्य किसी से नहीं| पर यह मृत्यु सभी जीवों की होगी सिर्फ मनुष्यों की ही नहीं| काल अनंत है| इस अनंत काल में कुछ लाख वर्ष मनुष्य जाति ने इस पृथ्वी पर राज्य कर लिया, वे भी डायनासोर की तरह भूतकाल के प्राणी हो जाएँगे| कोई दूसरे प्राणी उनका स्थान ले लेंगे, इस से काल पर कोई फर्क नहीं पड़ता|
.
भारत व सनातन धर्म को नष्ट करने का प्रयास पिछले एक सहस्त्र वर्षों से हो रहा है| जब भारत की अस्मिता पर मर्मान्तक प्रहार हो रहे थे तब अनगिनत अनेक भक्तों ओर महान आत्माओं ने जन्म लिया और सनातन धर्म की रक्षा की| आसुरी शक्तियों के भीषणतम प्रहारों के आघात के बाद भी सनातन धर्म बचा रहा, पर अब इस पर और भी अधिक भीषण सूक्ष्म रूप में आघात हो रहे हैं|
.
सर्वप्रथम भारत की शिक्षा व्यवस्था और कृषि व्यवस्था को नष्ट किया गया| झूठा इतिहास पढ़ाकर भारतीयों को आत्महीनता का बोध कराया गया| धर्मनिरपेक्षता के नाम पर धर्म की चेतना व धर्म के ज्ञान को लोगों के मानस से मिटाया गया| भारत को मत-मतान्तरों के आधार पर असुरों ने बाँटा, फिर भाषा के आधार पर, अब जाति के आधार पर बाँटा जा रहा है| सारी राजनीति जाति पर आधारित हो गयी है| राष्ट्र के हित की बात करने पर विभिन्न तिरस्कारपूर्ण व् अपमानजनक शब्दों से उपहास किया जाता है| यह जातिवाद और तुष्टिकरण भारत को एक दिन नष्ट कर देगा| भारत नष्ट हुआ तो यह मनुष्य जाति भी नष्ट हो जायेगी|
.
पर अब लगता है हम असहाय हैं और आने वाले पहाप्रलय के साक्षी होने वाले हैं| मेरी पीड़ा सिर्फ मेरी ही नहीं है, सारे राष्ट्र की पीड़ा है| हे प्रभु, धर्म और राष्ट्र की रक्षा करना|
.
ॐ तत्सत् ! ॐ ॐ ॐ !!
११ फरवरी २०१८
.
पुनश्चः : --- कल १० फरवरी को प्रातः कश्मीर में एक सैनिक छावनी पर आतंकवादियों का आकमण हुआ था| वह आक्रमण इस लिए संभव हो पाया क्योंकि उस सैनिक छावनी से सटाकर ही म्यांमार देश से आये अवैध रोहिंग्यों की बस्ती बसाई गयी है जिसमें से छावनी पर जासूसी भी की जा सकती है और छावनी में अवैध प्रवेश भी किया जा सकता है| कश्मीर के शासक वर्ग को यह पीड़ा है कि वहाँ पर हिन्दू जीवित क्यों हैं| उन्हें कश्मीर में हिन्दुओं का रहना असह्य है पर रोहिंग्या मुसलमानों से कोई शिकायत नहीं है|
चीन की योजना यह है की भारत के पूर्वोत्तर को काट कर भारत से अलग कर दे इसीलिये वह डोकलाम पर अधिकार करना चाहता है| पकिस्तान यह चाहता है कि जम्मू मुस्लिम बहुल हो जाए ताकि जम्मू-कश्मीर को भारत से पृथक करने में कोई अड़चन न हो|
चीन, पकिस्तान, और पूरा ईसाई जगत अपने अंतर से यही चाहता है कि भारत नष्ट हो जाए|

No comments:

Post a Comment