Tuesday 26 September 2017

सृष्टिकर्ता के बनाए नियम अपरिवर्तनीय हैं ......

सृष्टिकर्ता के बनाए नियम अपरिवर्तनीय हैं ......
.
मनुष्य द्वारा बनाए गए नियम परिवर्तित हो सकते हैं, पर परमात्मा द्वारा बनाए गए नियम सदा अपरिवर्तनीय हैं| जैसे सत्य बोलना, परोपकार करना आदि पहले पुण्य थे तो आज भी पुण्य हैं| झूठ बोलना, चोरी करना, हिंसा करना पाप था तो आज भी पाप है| परमात्मा के बनाए हुए नियम अटल हैं, और पूरी प्रकृति उनका पालन कर रही है|
.
हम ने जन्म लिया था परमात्मा की प्राप्ति के लिए, पर कुबुद्धि से कुतर्क कर के स्वयं को तो भटका ही रहे हैं, अहंकारवश औरों को भी भटका रहे हैं| हम जन्म-मरण के बंधनों से मुक्त होने का उपाय न करने के लिए तरह तरह के बहाने बना रहे हैं| सही शिक्षा जो हमें आत्मज्ञान की और प्रवृत करती है, उसको हमने साम्प्रदायिक और पुराने जमाने की बेकार की बात बताकर हीन मान लिया है|
.
हम जहाँ भी हैं, वहीं से परमात्मा की ओर उन्मुख हो जाएँ निश्चित रूप से मार्गदर्शन मिल सकता है| परमात्मा की ओर उन्मुख तो होना ही पडेगा, आज नहीं तो फिर किसी अन्य जन्म में| अभी सुविधाजनक नहीं है तो अगले जन्मों की प्रतीक्षा करते रहिये| शुभ कामनाएँ| 

.
ॐ तत्सत् ॐ ॐ ॐ ||
२७ सितम्बर २०१७

No comments:

Post a Comment