यह संसार - मनुष्य रूप में आजकल भूत-पिशाचों से भरा हुआ है। जिधर देखो उधर चारों ओर अनेक नर-पिशाच घूम रहे हैं। अब अंजनेय का आश्रय लिया है। क्योंकि ---
.
"भूत-पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावे।"
"नाशे रोग हरे सब पीरा, जो सुमिरत हनुमत बलबीरा।"
.
और चाहिए ही क्या?
"अष्टसिद्धि नवनिधि के दाता, अस वर दीन जानकी माता।
राम रसायन तुम्हारे पासा। सदा रहो रघुपति के दासा॥"
.
हनुमान का अर्थ है अपने मान का हनन करना, निरहंकारी अभिमानरहित होना। इसके लिए निर्मल मति होना आवश्यक है। राम भी उसी को मिलते हैं जिसके मन में कोई छल-छिद्र नहीं होता, और जिसका निर्मल मन होता है। मन निर्मल कैसे हो? ---
.
"जनकसुता जग जननि जानकी। अतिसय प्रिय करुनानिधान की॥
ताके जुग पद कमल मनावउँ। जासु कृपा निरमल मति पावउँ॥"
.
"जय जय हनुमान गोसाईं, कृपा करो गुरुदेव की नाई॥
इतने से ही मन तृप्त हो गया है। अब कोई आकांक्षा नहीं रही है।
जय हनुमान, जय सियाराम !!
२० जुलाई २०२२
No comments:
Post a Comment